सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भरोसा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष हेमंत बहुखंडी ने थामा भाजपा का साथ-अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री कुलदीप ने दिलाई सदस्यता

शिवम गोयल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

ऋषिकेश/ रायवाला,



भरोसा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत बहुखंडी ने भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं महामंत्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का की सदस्यता ग्रहण की।

 आज रायवाला स्थित वूडस् रिसोर्ट में सैकड़ों ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों के साथ हेमंत बहुखंडी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 इस अवसर पर भरोसा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत बहुखंडी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने जीवन पर्यंत देश की सेवा की, पुलिस विभाग में रहते हुए ईमानदारी से अपना धर्म निभाया। मुझे राष्ट्रपति द्वारा पदक दिया गया। सेवानिवृत्ति के बाद मेरे मन में अपनी मातृभूमि यमकेश्वर सहित पूरे उत्तराखंड की सेवा करने का जज्बा मुझे बचपन से ही रहा, इसीलिए आज मैं सेवा भाव के चलते भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी में मेरी आस्था शुरू से ही रही है, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के चलते पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। मैं भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियों को अपने जीवन में आत्मसात कर देश समाज राज्य की सेवा करूंगा। और कभी भी ऐसा कोई कार्य नहीं करूंगा जिससे भारतीय जनता पार्टी के दामन पर दाग लगे।

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के परिवार में जगह-जगह लोग शामिल हो रहे हैं, और आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। हेमन्त बहुखंडी बेहद इमानदार और नेक व्यक्ति हैं, मैं आशा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भरोसा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत बहुखंडी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और निश्चित रूप से यह पार्टी के हित में काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी का परिवार विस्तृत होता जा रहा है। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव की तुलना में अधिक से अधिक सीट लेकर अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ेगी। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई भी पार्टी नहीं दिख रही है जो भारतीय जनता पार्टी की मुकाबला कर सके।

 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने जो चुनाव में अपने वायदे किए थे सभी को पूरा किया। चाहे कश्मीर का मुद्दा हो चाहे तीन तलाक का मुद्दा हो, धारा 370 हो, बड़े बड़े फैसले हमारे देश के मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। आज भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में भारतीय जनता पार्टी के कारण देश का नाम ऊंचा हो रहा है, और सभी भारतवासी नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से बेहद उत्साहित है। आज यमकेश्वर के सैकड़ों ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों ने जो भारतीय जनता पार्टी में विश्वास जताया है उसके लिए मैं हेमंत बहुखंडी जी का आभार व्यक्त करता हूं, और आशा करता हूं कि आगामी चुनाव में सभी लोग मिलजुलकर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियों को आत्मसात कर पार्टी हित में काम करेंगे।

 प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री की उपस्थिति में लगभग 600 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता लेने वाले ग्राम प्रधानों में प्रमुख रूप से यशोदा, अनूप कुमार, मनीषा, गीता देवी, देवेंद्र सिंह, मीना देवी, माला देवी, मनीषा देवी, नरेंद्र, पूर्ण सिंह, सुमन देवी, रोशनी देवी, राम सिंह, अजय, अनिता, अनिता रावत, आशा नेगी, राजेंद्र, मधु जोशी इसके साथ ही बीडीसी सदस्यों में गोला मल्ला से भूरा धनाई, सहित भारी संख्या में लोगों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी विनोद पांडे बेखबर राहुल बहुखंडी आशीष बनखंडी राहुल अग्रवाल उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा शामिल होने वालों में शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास ,सुशील, योगेंद्र, मनोज बिष्ट, भगत सिंह, देवेंद्र, सत्यपाल सैनी, सुनील गुसाईं, अभिषेक बिष्ट, सुरेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, आशीष कुमार, अवतार सिंह, अनिल सिंह, गुरप्रीत सिंह, वीर सिंह, अवनीत सिंह, शिवानी, सोनाली, संजय सिंह, सुधीर सिंह, दीपकमल, श्याम लाल शर्मा, जगदीश सिंह, कुमारी रेनू, शर्मिला देवी ,राकेश सिंह, अभिषेक बिष्ट, मीना देवी, कविता देवी, राधा देवी, प्रमिला देवी, सुलोचना देवी, अमरचंद, प्रमोद कुमार, विनीता देवी, मदन बिष्ट, भगवान सिंह, संदीप सिंह, मुकेश सिंह, अनूप सिंह, मोहन सिंह, सूर्य मोहन ,रोहित सिंह, संतोष सिंह, अनूप सिंह, जगदीश सिंह, सुनील सिंह,

 बाल किशन सिंह, दर्शन लाल बिष्ट, रामप्रसाद गुसाई, अरविंद सिंह ,धनीराम, नवीन सिंह ,राजकुमार रमेश चंद ,मदन मोहन काला, हिमांशु कुकरेती, प्रवीण काला ,सूर्य प्रकाश काला, भरत सिंह रावत, महेश काला, नरेश काला, राहुल रावत, संगना देवी, दीपक सिंह, बीना देवी, सरिता, प्रमिला देवी, शीला देवी ,अनीता देवी, बसंती देवी, राधा देवी, मंजूर अली, शहाबुद्दीन, अय्यूब अली, दिलशाद अली, आसिफ अली ,रिजवान, अरशद, सरताज अहमद, अरमान अली, ताहिर अली, मासूम अली ,अभिषेक रावत ,दीपक, महावीर, सुशील, नीरज, रोहित, मदन रावत, अमित नेगी, हिमांशु नेगी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...