सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वनों को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण जरूरी : किशोरी लाल सागर

 

लोकेन्द्र सिंह वैदिक,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



कुल्लू: विकासखंड निरमंड की ग्राम पंचायत दुराह में युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला कुल्लू के निर्देशानुसार युवा मंडल दुराह द्वारा वन विभाग के साथ सराहर बीट के दुराह खड़ में पौधारोपण अभियान चलाया गया । इस अभियान में युवा मंडल, महिला मंडल दुराह और महिला मंडल दुराह-1के सभी सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और देवदार के 250 पौधे रोपित किये। इस उपलक्ष पर आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर विशेष रूप से उपस्थित रहे और स्वयं पौधा रोपित करके वन संरक्षण का संदेश दिया। 

विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि यदि जंगल रहेंगे तो मानव जीवन अस्तित्व में रहेगा इसलिए सभी सामाजिक संस्थाओं और लोगों को चाहिए कि मानसून के समय में पौधारोपण जरूर करें। पौधारोपण के साथ-साथ जंगलों को आग से बचाने के लिए भी लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है क्योंकि वन वायु गुणवत्ता में सुधार करते हैं, जलवायु में सुधार करते हैं, पानी का संरक्षण करते हैं, मिट्टी का संरक्षण करते हैं, वन्य जीवन का समर्थन करते हैं, सूखे को कम करते हैं और मिट्टी के कटाव और प्रदूषण को रोकते हैं।

ऐसे में हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम भी वृक्षों को बचाने और लगाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका अदा करें। तत्पश्चात युवा मंडल प्रधान बबलू सिंघा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल युवा स्वयंसेवी निरमंड लता मेहरा के निर्देश अनुसार युवा मंडल दुराह ने पौधारोपण अभियान चलाया। इस पौधरोपण अभियान में बीओ BT दीवान, वनरक्षक शिवराम, वेद राम , युवा मंडल से निखिल, दीपू , अजय , तरुण , हरदेव , महेश , राहुल , पुष्पेंद्र , बलवीर , महेंद्र , संजय , देवेंद्र , पप्पू , यशपाल , अमित , रामपाल , गोविंदा , बाबू राम और महिला मंडल से चंपा देवी, सलोचना, ईशरा , गुंदला , कमला, शारदा , स्वीटी , आशु , लता , शकुंतला , रेशमा , अनीता , मीरा , विद्या , सोनू , किरता , ममता , वेदवन्ती , रीना , पुष्पा , सीता , शमला, शकुंतला , संदीपा , मीरा व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।