सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल पर 158 लोगों को नियमों को ताक पर रख नियुक्ति देने के लगे गंभीर आरोप

  


त्रिलोक रावत,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



उत्तराखण्ड: विधानसभा में अपनों अपनों के लिए नौकरी का जुगाड़  जो  कुंजवाल  नें किया वही प्रेमचंद   अग्रवाल कर गए....


  स्पीकर रहते गोविंद सिंह कुंजवाल पर 158 लोगों को नियुक्ति देने के लिए  नियमों को ताक पर रख  गंभीर आरोप लगे... थे



ओर तो ओर गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्रवधू स्वाति का नाम भी इन 158 नियुक्तियों की सूची में शुमार था...


उस दौरान  कुंजवाल पर आरोप लगे कि  उन्होंने  पहले 131 लोगों को उपनल के माध्यम से विधानसभा सचिवालय में तैनाती दिलवाई, फिर चुनाव आचार संहिता से पहले 16 दिसंबर को इन सभी 131 कर्मियों का उपनल से सामूहिक इस्तीफा कराया और जल्द ही सभी को विधानसभा में तदर्थ नियुक्ति दे दी।


 उपनल से सामूहिक इस्तीफे हुए 131 कर्मियों के और तदर्थ नियुक्तियां करा दी गई 158 लोगों की।


ओर उस दौरान ये 27 खिलाड़ी उनके थे जिनको कुंजवाल के जंगलराज की हवा  लग चुकी  थी.

तब तत्कालीन स्पीकर कुजवाल  ने बाते बाहर  ना आये  इस  फेर मे अन्य 27 लोगो के  सगे-संबंधी भी  नौकरियां पा  गए 



कुजवाल  के समय भी  तत्कालीन वित्त सचिव अमित नेगी ने इन 158 तदर्थ नियुक्ति वाले कर्मियों के वेतन जारी करने पर रोक लगी दी  थी...लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  का कुजवाल  के सर पर हाथ होने के कारण   एक अधीनस्थ अधिकारी ने मज़बूरी  मे हस्ताक्षर कर  डाला...


  कहने का मतलब यह है कि कुंजवाल ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए    संगे-संबंधियों से लेकर अपने परिजनों नाते रिश्तेदार..  मित्रों के  विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर और अल्मोड़ा जिले पर खूब कृपा बरसाई 


ख़बर  तो ये भी थी की  स्पीकर रहते गोविंद सिंह कुंजवाल ने अपने बेटे पंकज कुंजवाल को क्लास टू श्रेणी में विधासनभा रिपोर्टर पद पर नियुक्ति दिलाई!!!


कुंजवाल की बहू स्वाति कुंजवाल को भी 5400 ग्रेड पे पर उप प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में तदर्श नियुक्ति दे दी गई


इतना ही नहीं कुंजवाल के भतीजे स्वप्निल कुंजवाल को सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति दे दी गई


विधायक हरीश धामी के भाई खजान धामी को विधानसभा रिपोर्टर के पद पर नियुक्ति दे दी गई।


 विधायक हरीश धामी की बहू यानी खजान धामी की पत्नी लक्ष्मी चिराल को भी सहायक समीक्षा अधिकारी बना दिया गया।


तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की पुत्री मोनिका को भी अपर सचिव पद पर तैनाती दे दी गई।


पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के ओएसडी रहे जयदीप रावत की पत्नी सुमित्रा रावत को भी विधानसभा में नियुक्ति दी गई थी

अब जब भाजपा सरकार में स्पीकर का जिम्मा प्रेमचन्द अग्रवाल को मिला तो वह भी कुंजवाल के दिखाए रास्ते पर चल पड़े...


 कहने का मतलब है कि जो कांग्रेस कि सरकार के दौरान हुआ वही खेल भाजपा सरकार के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कर डाला 


 बहरहाल उत्तराखंड  भाजपा ने इस पूरे मुद्दे से पल्ला झाड़ लिया है उनका कहना है कि विधानसभा के अंदर  विधानसभा अध्यक्ष के अपने अधिकार होते हैं और भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं..

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...