सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सावधान हिमाचल! आज 196 सरकारी बस मुख्यमंत्री जी की चाकरी पर हैं, खास दौरा हैं आज आनी और रामपुर विधानसभा का



वेद जोशी  

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

आनी,हिमाचल।मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर साहेब आज आनी विधानसभा ब रामपुर विधानसभा के दौरे पर हैं और  उनके दौरे में विधानसभा में घरों में बैठी जनता को 196 सरकारी बसों में भरकर लाने की तैयारी में जुटे हैं स्थानीय नेता। इस दौरे से आनी विधानसभा और रामपुर विधानसभा के लोगों को कितना फायदा होगा और कितना नुकसान इसका आंकड़ा तो शायद बाद में पता चलेगा लेकिन फिलहाल सूचना के मुताबिक पता चला है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर साहब की सभा में लोगों को लाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 196 से भिन्न-भिन्न जगह से लगाई है। रामपुर यूनिटों के पास पर्याप्त बसे ना होने के कारण अन्य डिपो से जैसे करसोग, सोलन, तारा देवी ,रोहड़ू, रिकांग पिओ व ग्रामीण क्षेत्र शिमला से मंगवाई गई है । मुख्यमंत्री का प्रोग्राम पहले रामपुर बुशहर में होगा इसके लिए रामपुर ब्लाक में 73 स्पेशल बसें लोगों को सीएम साहब के पंडाल तक लाएगी। दोपहर बाद साहब का प्रोग्राम मेला ग्राउंड आनी में है । 

(रैली को जाती जनता)


आनी ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों से जनता को मेला ग्राउंड आनी में लाने के लिए निगम ने 123 बसों का इंतजाम किया है जिसमें आनी ब्लॉक के लिए 57 बस व  निरमंड ब्लॉक की पंचायतों के लिए 66 बसों का इंतजाम किया है। दोनों विधानसभा में आज जनता को मुख्यमंत्री के पंडाल तक लाने के लिए 196 बसों का इंतजाम परिवहन निगम ने किया है। हम खबर लगाकर यह आम जनता को बताने का प्रयास कर रहे हैं कि बसों का सीएम रैली में लगाने से स्थानीय जनता को आज बसों की सुविधा मिलना मुमकिन नहीं है। दूरदराज के इलाकों में जहां केवल बस से यातायात साधन है उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी। आपको बता दें कि इन सरकारी बसों का पैसा पार्टी खाते से जमा कराया जाता हैं और कभी कभी नहीं भी पर कमाल हैं कि इन बसों को उन सड़कों पर भी आज दौड़ाया जाएगा जिन सड़कों पर यह कभी दौड़ती नहीं।सड़क खराब लिखकर हम JOURNALISM WITH ETHICS का मज़ाक नहीं उड़ा सकते और पीडब्ल्यूडी का तो हरगिज़ नहीं, क्या पता कब कोई डीपीआरओ बाबू जाग जाये क्योंकि जिला तो कुल्लू ही हैं ना जी हां विकास की डगर पर चल रहे हिमाचल राज्य का जिला कुल्लू.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।