सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामपुर बुशहर झाकडी वार्ड जिला परिषद बिमला शर्मा जी जीत के बाद पहली बार पहुंचे , गौरा- गोपालपुर जोन में सभी कार्यकर्ता जनता ने जोर दार स्वागत किया,

 


महेंद्र सिंह पटेल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

जिला शिमला रामपुर बुशहर के अन्तर्गत झाकडी वार्ड में जिला परिषद सदस्या श्रीमती बिमला शर्मा जी  झाकडी वार्ड में जीत के बाद सभी जनता, नौजवान युवा महिलाएं बुजुर्ग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद केलिए पहली बार पहुंचे बिमला शर्मा की का  जनता ने जगह-जगह जोर दार स्वागत किया


बिमला शर्मा जी को जीत के लिए बधाई दी, गौरा- गोपालपुर कांग्रेस जोन के हर गांव में जाकर सभी जनता का व युवक मंडल महिला मंडल बुजुर्ग नौजवान युवा कार्यकर्ताओं का जिला परिषद सदस्य बनने पर इस शानदार जीत  के लिए धन्यवाद किया।


और इसके साथ यहां की जनता की समस्या व शिकायतों को भी सुना, कहा इस क्षेत्र के सभी जनता की समस्या जल्दी से जल्दी कार्य करने की कोशिश करूंगी और पंचायत कार्य पर भी कार्रवाई के साथ कार्य करेंगे


उन्होंने विश्वास दिलाया कि यहां की जनता की सेवा और महिला मंडल व युवक मंडल बुजुर्ग नौजवान युवा के कार्य, विकास कार्य के लिए दिन रात प्रयास करूंगी जिन के आशीर्वाद से मुझे जिला परिषद चुनाव में समर्थक के साथ सभी जनता का सहयोग मिला और यह सपना पूरा हुआ शानदार जीत हुई फिर से इस के लिए मैं बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं आप सभी को बधाई देती हूं, गौरा- गोपालपुर जोन के सभी सदस्यों और पंचायत प्रधान ने इस मुहीम में जिला परिषद का भरपूर साथ दिया!



 

देवी सिंह ज़ोनल प्रभारी गौरा कांग्रेस जोन, डी डी कश्यप पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण, विनोद चौहान माहसचिव  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर, ओम प्रकाश नेगी सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर, अजय राणा प्रधान गौरा पंचायत, प्रकाश जोशी उप - प्रधान गौरा, बृजेश उप - प्रधान गोपालपुर, चेत राम पूर्व उप - प्रधान गोपालपुर,रघुदास कश्यप सचिव गौरा जोन,गोविन्द, कृष्ण ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, विकास, सुरेंद्र चौहान,मदन शर्मा, कीर्ति देव शर्मा,पदम् भाटिया सभी पंचायतों के वार्ड सदस्य और अन्य कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...