सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आजाद बारबर एसोसिएशन ने किया मेगा ग्रैंड हेयर शो व अवार्ड समारोह का आयोजन


सद्दाम अली खान,

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया,



नई दिल्ली: आजाद बारबर एसोसिएशन के तत्वाधान में मेगा ग्रैंड हेयर शो 2022 एवं अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस मेगा ग्रैंड हेयर शो में बारबरों को नई तकनीक की जानकारी दी गई। 

यह समारोह मुख्तधारा ऑडिटोरियम बंगा संस्कृति भवन गोल मार्केट नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस समारोह में दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम मुख्य अतिथि थे व दिल्ली उर्दू अकेडमी के वाइस चेयरमैन ताज मोहम्मद अतिथि थे।

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम मुख्य व दिल्ली उर्दू अकेडमी के वाइस चेयरमैन ताज मोहम्मद को एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. इमरान सलमानी ने स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. इमरान सलमानी ने मंच के माध्यम से समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को अवगत कराया कि हेयर कटिंग का काम करने वाले लोग आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक दृष्टि से पिछड़े हुए हैं। ऐसे परिवार को सरकार आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक हितों को पूर्ण संरक्षण दे। 

उन्होंने बताया कि आज हजारों परिवार सड़क के किनारे फुटपाथों पर या खुले आसमान के नीचे बेहद विपरीत परिस्थितियों में अपना काम करके आजीविका कमाते हैं। उन्होंने बताया कि आजाद बारबर एसोसिएशन अपने सदस्यों को हेयर स्टाइल के नए तरीके सिखाने के लिए फ्री सेमिनार का आयोजन समय-समय पर करती रहती है। आज भी लगभग 300 हेयर ड्रेसर (लेडीज एण्ड जैन्टस) ने इस मेगा ग्रैंड हेयर शो में भाग लिया। 

उन्होंने आगे बताया कि आजाद बारबर एसोसिएशन द्वारा प्रशिक्षित बारबर छात्रों को 2010 में दिल्ली सरकार के महिला प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने आईटीआई सीरी फोर्ट में "ब्यूटी कल्चर एण्ड हेयर ड्रेसिंग' कोर्स में तकनीकी प्रशिक्षण देकर एसेसमेंट करके उन्हें सरकारी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए थे। 

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आजाद बारबर एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि मैं पहले भी आपकी मांग कैबिनेट में रख चुका हूं जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी रजामंदी दे दी है और जल्द ही केश कला बोर्ड का सरकार गठन करेगी। आपके लोगों ने समाज के लिए बहुत कुछ किया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार आम लोगों की सरकार है और वह सबको बराबर मानती है।

एसोसिएशन के महासचिव जय भगवान सेन ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर आजाद बारबर एसोसिएशन ने उन पूर्व छात्रों को इस समारोह में दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से सम्मानित कराया गया। इस समारोह में सेन व सलमानी समाज के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया । इस समारोह में आजाद बारबर एसोसिएशन के मशहूर हेयर आर्टिस्ट नाजिम अली, मशहूर हेयर आर्टिस्टिक मास्टर असलम एवं इनके अलावा अंजनी कुमार सेन, शहाबुद्दीन सलमानी, मंगल सैन, रहीस सलमानी, सरताज सलमानी, इजहार सलमानी, महिला अध्यक्ष नाजमा सलमानी, मेकअप आर्टिस्ट रीता शर्मा आदि मौजूद थे। इनके अलावा लगभग 300 हेयर ड्रेसर (लेडीज एण्ड जैन्टस) ने इस मेगा ग्राण्ड हेयर शो में भाग लिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...