सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑपरेशन लोटस नही ऑपरेशन कलह से निपट ना जाय कॉंग्रेस

 कार्निवल में एसडीएम तो अब कुल्लू में कौन चढ़ेगा बलि?



विजय  शुक्ल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

सरकार बनते ही मनाली कार्निवल के आमंत्रण पत्र से मंडी लोकसभा की मौजूदा सांसद और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा  प्रतिभा सिंह का गायब होना उनको इतना नागवार गुजरा था कि उसमे बलि का बकरा उस समय के मौजूदा एसडीएम को बनना पड़ा और यह मुद्दा ऑपरेशन लोटस की बजाय ऑपरेशन कलह का हिमाचल में सत्ता परिवर्तन की तरफ लोगो को इशारा लगा ।


बहरहाल इसको सरकार और संगठन के बीच का सामंजस्य कहे या खानापूर्ति एसडीएम की बलि लेकर मानो अपमान के हवन कुंड की आहुति पूरी कर दी गई हो, पर दुबारा अब कुल्लू के पीपल जातर मेले में वही कांड, वही भौकाल सत्ता में मौजूदा सांसद और उनके टोली के लोगो को दरकिनार कर, क्या एक नई बलि की तैयारी कर ली गई हैं। 


कई लोग अब इस पर चुटकी ले रहे हैं की क्या अब सांसद सीपीएस या एमसी अध्यक्ष को ठिकाने लगवाएगी या ऑपरेशन कलह की यह चिंगारी सुलगते हुए मंडी लोकसभा से कांग्रेसी झंडी उतारने के बाद ही शांत होगी।


दूसरी बार विधायक बने और अब सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का तेज तर्रार रवैया विपक्षियों की नींद उड़ाए बैठा हैं क्योंकि पांच साल विपक्ष में रहते हुए उनके अंदर की आग कहीं न कही सरकार के खिलाफ हमेशा सड़क पर दिखती रही थी। पर अब जब वो सत्ता में कद और पद में मजबूत हो आगे बढ़ रहे हैं तो ऐसे छोटे मोटे अनदेखा करने वाले कांड उनके विरोधियों को मौका भी दे रहे होगे कि बलि का बकरा उन्ही को बनाया जाय ? 

पर क्या ऐसा संभव हैं शायद नही। क्योंकि  उपचुनाव में मंडी जीत का सेहरा खुद उस समय विधायक रहे सुंदर सिंह ठाकुर ने अपनी मेहनत से बनाया था, ऐसा जानकार कहते हैं । तो अब ऐसा क्या बदल गया कि ऑपरेशन कलह कुल्लू में चर्चित होने लगा। सवाल एक ही है अगर यह अनदेखी जानबूझकर की गई  हैं तो सांसद सरकार और संगठन के निशाने पर अगला बलि का बकरा कौन हैं?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...