सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रावमा पाठशाला बाहंग में अंडर 14 छात्राओं की खेल कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

   


                            

राज अग्रवाल 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मनाली । रावमा पाठशाला बाहंग  में अंडर 14 छात्राओं की खेल कूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने खेलों का विधिवत शुभारंभ किया। खेलों का शुभारंभ करने के बाद विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पाठशाला में नव निर्मित वनस्पति वाटिका का शुभारंभ किया तथा वाटिका में पौधरोपण भी किया। विधायक ने छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी और खेल की भावना से खेलने की बात कही। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के नेतृत्व में गुणात्मक शिक्षा पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि छात्र पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़कर भाग लें। इससे पहले स्कूल आने पर प्रधानाचार्य आशा नेगी ने मुख्य अतिथि विधायक भुवनेश्वर गौड़ का स्वागत किया और उन्हें स्कूल की समस्याओं बारे अवगत करवाया। भुवनेश्वर गौड़ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के मार्च पास्ट में नग्गर ब्लोक में रावमा पाठशाला कटराई स्कूल विजेता रहा। रावमा पाठशाला के उप प्रधानाचार्य एवं मंच संचालक पन्ना लाल ठाकुर ने कहा कि अडंर 14 की छात्रा वर्ग की प्रतियोगता में 23 स्कूल की 383 छात्राएं भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में चार प्रकार की खेलें होगी जिसमें मार्च पास कबड्ड़ी, वालीबॉल, खो-खो, बैडमिटन तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें समूहगान, एकलगान, भाषण प्रतियोगिता, लोकनृत्य तथा एकांकी प्रतियोगिता शामिल है। वालीबाल में पनगा और जगतसुख ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खो खो में नेरी व नग्गर ने सेमीफाइनल में जबकि बेडमिंटन में रूमसू व बड़ा ग्रां ने जबकि कबडडी में अरछड़ी व जगतसुख ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।