सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रसूखदार ठेकेदार के आगे लोकनिर्माण विभाग नतमस्तक, चाटी से तुनन सड़क का कार्य राम भरोसे:नीना जोशी

 


गब्बर सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



यूं तो सड़क को क्षेत्र के विकास की भाग्य रेखा माना।लेकिन अगर सड़क ही अभिशाप लगने लग जाए तो.....?

लोक निर्माण सब डिवीजन ब्रो के अंतर्गत बहुत सारी सड़के आती है जिनका कार्य समय पर पूरा हो चुका है और हो भी रहा है।लेकिन चाटी से तुनन सड़क को न जाने कौन सा ग्रहण लगा है।इस सड़क का कार्य प्रथम चरण का 2006 को शुरू हुआ था।जो कि बहुत मुश्किल से पूर्ण हुआ।2018 से इस सड़क में दूसरे चरण का कार्य चल रहा है।विडम्बना यह है कि लेटलतीफ ठेकेदार ने आज तक कार्य को सुचारू रुप से नहीं चलाया जिसकी वजह से स्थानीय जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क की कार्य अवधि पांच वर्ष रहती है।लेकिन इस सड़क में सिर्फ 50प्रतिशत कार्य ही हो पाया है वह भी गुणवत्ता को दरकिनार करके।विभाग ठेकेदार से काम क्यों नहीं ले पा रहा है। न ही कोई सज्ञान ले पा रहे है।न तो ये ठेकेदार समय पर कार्य करता है और न ही इसके कार्य मे गुणवत्ता रहती है।

ठेकेदार की लेटलतीफी व विभाग के ढीले रवैये के कारण तुनन,गांवबिल,शरशाया,बूंग-खदेच,बाहड़ा,कशोली,कोहतसेरी व अन्य आसपास की जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।क्या यह ठेकेदार कोई रसूखदार है या इसके ऊपर किसी राजनेता का हाथ है।आखिर ऐसी कौन सी मजबूरियां है जो विभाग इसके प्रति चुप्पी साधे है।

पंचायत समिति सदस्या बाड़ी, तुनन व जगातखाना नीना जोशी का कहना है कि 24 मई 2023 को लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह का दौरा तुनन में करवाया गया।उस समय सड़क को आनन फानन में चकाचक  करवाया गया था।मंत्री महोदय ने मंच से स्थानीय जनता को आश्वस्त किया था कि जल्द ही इस सड़क में मेटलिंग का कार्य पूर्ण कर जनता को सुविधा दी जाएगी।लेकिन ये सिर्फ बातें ही रह गई।उसके तुरन्त बाद ठेकेदार ने अपनी लेबर और मशीनरी दूसरी जगह शिफ्ट कर दी और इस सड़क का कार्य राम भरोसे हो गया है।नीना जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह ठेकेदार सरकार,लोक निर्माण विभाग व मंत्री से भी बड़ा हो गया।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के लोकनिर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य से ही आखिरी उमीद बची है कि शायद वे इस सड़क का उदार कर पाएंगे।अन्यथा जनता विभाग का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।