सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीर्थन घाटी की मशियार पंचायत में बच्चों ने निकाली पर्यावरण स्वच्छता रैली

 


  • स्कूली बच्चों ने गांव की साफ सफाई करके दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश।
  • युवा समाजसेवी मोती राम ने सभी बच्चों को कॉपी पैन देकर किया प्रोत्साहित।

परस राम भारती,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



बंजार: जिला कुल्लू उपमण्डल बंजार में तीर्थन घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायत मशियार के नौनिहालो व युवाओं ने  गांव को स्वच्छ रखने का बीड़ा अपने स्तर पर ही उठाया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मश्यार गांव के युवा समाजसेवी मोती राम ने स्कूली बच्चों संग प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के लिए अपने गांव में एक रैली का आयोजन किया। जिसमें गांव के स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 



विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नौनिहालों ने अपने गांव व आस पड़ोस में साफ सफाई करके लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया है। इसके साथ ही अपने गांव मशयार के आसपास गत वर्ष रोपे गए  देवदार के करीब 250 पौधों की देखभाल भी की है और नया पौधारोपण भी किया है।


ग्राम पंचायत मश्यार से मश्यार गांव के प्रकृति प्रेमी एवं युवा समाजसेवी मोती राम ने बताया कि बैसे तो इनके गांव में साफ सफाई के प्रति सभी लोग जागरूक है लेकिन छोटे बच्चे इस मामले में काफी लापरवाह दिखते हैं। बच्चे अक्सर चॉकलेट, टॉफी और नमकीन आदि के रैपर को हर कहीं फेंक देते हैं जो हवा से दूर दूर तक फैल जाते है जिससे आसपास का वातावरण गन्दा व प्रदूषित हो जाता है। अपने गांव को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने के लिए अब यह युवाओं के साथ स्कूली बच्चों का भी सहयोग ले रहे है।


मोती राम का कहना है कि  मशियार गांव की आवोहवा और वातावरण को लम्बे समय तक आने वाली पीढ़ियों के लिए भी शुद्ध एवं प्रदूषण रहित रखने के लिए  युवाओं और नौनिहालों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। इन्होने रैली के बाद शमिल सभी बच्चों को कॉपी पैन भेंट करके उन्हें प्रोत्साहित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।