सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व पर्यावरण दिवस पर रावमा विद्यालय मनाली के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

       

राज अग्रवाल, 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया,



मनाली: विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली के छात्रों द्वारा एक रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । छात्रों द्वारा निकाली गई रैली जैसे ही मॉल रोड मनाली से गुजरी ,पर्यटकों द्वारा बच्चों की पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच को काफी सराहा गया। समाज को पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच रखने एवं पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय के समस्त सदनों क्रमशः गांधी, सुभाष ,शिवाजी, लक्ष्मीबाई ,भगत सिंह और नेहरू सदन के बच्चों ने पर्यावरण पर सुंदर स्लोगन लेखन के माध्यम से भी जनता को जागरूक किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें शिवाजी सदन के छात्रों ने बाजी मारी । इस अवसर पर प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी एवं ग्रीन मैन का खिताब हासिल कर चुके किशन लाल भी उपस्थित रहे । 



किशन लाल ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी  बात रखी। नगर परिषद मनाली की ओर से अध्यक्ष चमन कपूर ने बच्चों को पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा शर्मा ने मुख्यातिथि का बच्चों का पर्यावरण के प्रति उत्साह वर्धन पर आभार जताया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों को नगर परिषद मनाली की ओर से फल वितरित करने पर प्रधानाचार्य द्वारा नगर परिषद मनाली का आभार जताया व बच्चों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।