सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरिद्वार में खुलेगा 200 बेड का एमसीएच अस्पताल

  


सन्नी कुमार तिवारी 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 



हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में जिला और महिला अस्पताल के बीच नया अस्पताल मदर एंड चाइल्ड हेल्थ जल्द खुलने वाला है। जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए सप्ताह भर पहले प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने निर्माणदायी संस्था और अधिकारियों के साथ समीक्षा की। अस्पताल तैयार होने के बाद जिला, महिला और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ अस्पताल को एक किया जाएगा। हरिद्वार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ये अस्पताल तैयार किया गया है। नए अस्पताल में बच्चों को अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। 200 बेड के मदर एंड चाइल्ड हेल्थ अस्पताल 38 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। निर्माणदायी संस्था की ओर से मार्च माह तक अस्पताल के कार्य को पूर्ण करने का समय दिया था, लेकिन बारिश होने के चलते निर्माण कार्य में देरी हुई। दरअसल महिला अस्पताल में उपचार के लिए महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल की ओर रूख करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग तीनों अस्पताल को एक ही अस्पताल में मर्ज कर देगा। जिसके चलते मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। तीनों अस्पतालों को मिलाकर यह अस्पताल 270 बेड का बन जाएगा। सभी बिल्डिंगों में जाने के लिए रास्ता अंदर से ही तैयार किया जाएगा। नए एमसीएच में नवजात शिशु देखभाल इकाई परिसर में रिकार्ड रूम बनाया जाएगा। फीडिंग रूम में आरो, ओवन, बाॅयलर, हीटर लगेगा। बाॅयो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए स्थान भी बनाया जाएगा। नए अस्पताल में 60 प्रतिशत वेस्टर्न और इंडियन टाॅयलेट शीट लगेंगी। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि एमसीएच जल्द तैयार हो जाएगा। इसके लिए सप्ताह भर पहले निर्माणदायी संस्था और अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है। सीएमओ हरिद्वार डाॅ. मनीष दत्त ने बताया कि एमसीएच का निरीक्षण किया गया है। एमसीएच तैयार होने के बाद तीनों अस्पतालों को एक ही में मर्ज कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

पोषाहार वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी : आंगनवाड़ी हुई कार्य मुक्त

अरविन्द गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर/सोनभद्र: विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा टोला दिघुल में तत्कालीन आंगनवाड़ी कार्यकत्री श्रीमति जावित्री दुबे द्वारा नियमित पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की शिकायत पुष्टाहार विभाग को लंबे समय से मिल रहा था कि एक बार पुनः दिघुल के लाभार्थियों व ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत विभाग को भेजा गया जिसकी शिकायत पर 31अगस्त दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे विभागीय अधिकारी (सी.डी.पी.ओ.म्योरपुर) औचक निरीक्षण के लिए उनके जरहा 5 आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड पर पहुंचे तो मौजूदा लाभार्थियों ने इनकी घोर लापरवाही का पूरा दस्तूर सुनाया तथा मौके पर अधिकारी ने देखा कि आंगनबाड़ी जावित्री दुबे द्वारा बरडाड केंद्र पर वितरण हो रहा चने के दाल में पूरी तरह से घुन लगे हुए थे सी. डी. पी. ओ. ने रजिस्टर चेक किए तो रजिस्टर में वितरित नाम 48 थे जबकि मौके पर 38 लाभार्थी ही मिले जिस पोषाहार को शासन द्वारा कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क वितरण कराया जाता रहा है वही पोषाहार जमीनी स्तर से पशुओं को खाने के योग्य भी नहीं पाया गया जिससे विभागीय...