सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तराखंड में अफसरों के बंपर तबादले, देर रात शासन ने जारी की सूची

 


  • पांच एडीएम और 45 एसडीएम भी इधर से उधर किए गए हैं।


सन्नी कुमार तिवारी 

लोकल न्यूज़ आँफ इंडिया



हरिद्वार: सरकार ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस नवनीत पांडेय को चंपावत का नया डीएम बनाया गया है। वहीं पांच एडीएम और 45 एसडीएम भी इधर से उधर किए गए हैं।



चंपावत के नए डीएम पांडे से अपर सचिव व निदेशक शहरी विकास के साथ ही समेकित बाल विकास परियोजना व महिला कल्याण निदेशक वापस लिए गए हैं। अपर जिला अधिकारी (एडीएम) वीर सिंह बुदियाल हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, दीपेंद्र सिंह नेगी रुद्रप्रयाग से हरिद्वार, अशोक कुमार जोशी नैनीताल से यूएसनगर, शिव कुमार बरनवाल राजस्व परिषद देहरादून से पिथौरागढ़ और अपर जिलाधिकारी फिंचा राम से नैनीताल स्थानांतरित किए गए हैं। नायब तहसीलदार संवर्ग से प्रमोट होकर पीसीएस बने 15 अधिकारी बाध्य प्रतीक्षा में थे, इनकी नई जगह तैनाती दी गई है। दून के एसडीएम नरेश दुर्गापाल को रुद्रपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। इसी के साथ सभी जिलों में एसडीएम स्तर के अधिकारी बदले गए हैं। 



एसडीएम अजयवीर सिंह को पौड़ी से हरिद्वार, आकाश जोशी को पौड़ी से चंपावत, गौरव पांडेय को अल्मोड़ा से यूएस नगर, हरगिरि को बागेश्वर से देहरादून, अपर्णा ढौंडियाल को रुद्रप्रयाग से देहरादून, योगेश सिंह मेहरा को नैनीताल से देहरादून, बृजेश कुमार तिवारी को हरिद्वार से उत्तरकाशी, गोपाल सिंह चौहान को अल्मोड़ा से हरिद्वार, सीमा विश्वकर्मा को यूएस नगर से अल्मोड़ा, अनुराग आर्य को पिथौरागढ़ से बागेश्वर, नंदन सिंह नगन्याल को उपनिदेशक प्रशासन अकादमी नैनीताल से अल्मोड़ा, मनीष कुमार सिंह को नैनीताल से हरिद्वार, गौरव चटवाल को नैनीताल से यूएस नगर, प्रमोद कुमार को पौड़ी से नैनीताल, लक्ष्मीराज चौहान को टिहरी से हरिद्वार, संदीप कुमार को पौड़ी से टिहरी, कृष्ण नाथ गोस्वामी को टिहरी से नैनीताल, जितेंद्र वर्मा को रुद्रप्रयाग से बागेश्वर, देवेंद्र सिंह नेगी को टिहरी से रुद्रप्रयाग, प्रेमलाल को टिहरी से हरिद्वार, शैलेंद्र सिंह नेगी देहरादून से टिहरी, सौरभ असवाल को देहरादून से चंपावत, नूपुर को हरिद्वार से पौड़ी, जितेंद्र कुमार को उत्तरकाशी से हरिद्वार भेजा गया है। 



देहरादून से एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल को रुद्रपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा को हरिद्वार से महाप्रबंधक सिडकुल देहरादून, शिप्रा जोशी को अल्मोड़ा से उपनगर आयुक्त रुद्रपुर, मुक्ता मिश्र को पौड़ी से संयुक्त निदेशक शहरी विकास देहरादून, मीनाक्षी पटवाल को उत्तरकाशी से राजस्व परिषद देहरादून और अनिल कुमार चन्याल को चंपावत से स्थानांतरित कर पौड़ी भेजा गया है। वहीं यूएस नगर के सीडीओ आईएएस विशाल मिश्रा से रुद्रपुर नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...