सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोलर पंप लगवाने के लिए मास्ट थाउजेंड की जगह इंवल बोरिंग गाड़ी से कराई जा रही बोर,उठे सवाल

प्रिया बिष्ट 

लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया

सोनभद्र



 पेयजल योजना के तहत नगर पंचायत के सभी वार्डो में सोलर वाटर पम्प लगाने के लिए इन दिनों बोरिंग का कार्य कराया जाना है ,और कुछ वार्डो में बोरिंग का कार्य करवाया  भी जा चुका है ,लेकिन बोरिंग में मास्ट थाउजेंड ( बड़ी वाहन) का प्रयोग न कर इन्वल बोरिंग गाड़ी का प्रयोग किया जा रहा है |जिससे क़स्बे में चर्चाओं का  बाजार गर्म है कि 

बड़ी वाहन से बोर की 6/9 इंच की बोरिंग की जाती है तथा 7 इंच की केसिंग लगती है इन्वल गाड़ी  6/4.75 इंच  की बोर होती है तथा 5 इंच की केसिंग लगती है तो छोटी बोर क्यों कि जा रही है | चर्चा है बड़ी वाहन को बोर स्थल तक नही पहुँच पाने की दशा में छोटी गाड़ी लगाई जाती है लेकिन यहां दुद्धी नगर पंचायत में गत दिनों सीएचसी परिसर में  हुई बोरिंग छोटी गाड़ी से कराई गई | लोगों का कहना है कि जब सरकार लाखों रुपये  खर्च कर लोगों को  पेयजल संकट से उबारने के लिए विभिन्न वार्डों में सोलर वाटर पम्प लगवा रही है तो  बोर के कार्य मे  छोटी गाड़ी प्रयुक्त क्यों कि जा रही  है यह उनके  समझ परे है | चर्चा यहां तक है कि बोरिंग की गहराई भी मानक के अनुसार नही की  जा रही जिससे आने वाले कुछ दिनों में ये बोर सुख जाएंगे|

 सूत्रों के मुताबिक दुद्धी नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों में 11 लाख रुपये से सोलर वाटर पम्प लगवाया जा रहा है जिसमें अधिकतम 450 फिट बोरिंग के साथ सबर्सिबल पम्प ,सोलर प्लेट सहित वाटर कूलर व आरओ भी लगवाया जागेगा जिससे आम जन को स्वच्छ व शीतल पेयजल मुहैया कराया जाएगा|

  कार्य स्टीमेट के बावत जब इओ रामसमुख को सेलफोन से वार्ता की गयी तो उन्होंने बताया कि स्टीमेट फाइल में है देखकर ही बता पाएंगे|

उधर लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर  मामले की जांच की मांग उठाई है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।