सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा द्वारा बंद की गई जनहितकारी कल्याणकारी योजनाओं को काग्रेंस दोबारा से लागू करेगी: अशोक बुवानीवाला

  

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



भिवानी: भिवानी हरियाणा के पूर्व प्रवक्ता और कांग्रेस नेता अशोक बुवानीवाला ने भिवानी विधानसभा के कोंट ग्राम मे एक जनसभा को संबोधित करते हुए खट्टर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान बुवानीवाला ने आरोप लगाया कि मौजूद सरकार ने राज्य के लोगों की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया और अगर उनकी सरकार बनी तो जनहितकारी योजनाओं को दोबारा से लागू किया जाएगा और लोगों को इसका पूरा लाभ पहुंचाया जाएगा...

बुवानीवाला ने लोगों से वादा किया कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाएंगे, उन्हें 6000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। कांग्रेस नेता अशोक बुवानीवाला बोले कि गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा और दलितों-पिछड़ों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे।

बुवानीवाला ने कहा कि पिछड़े वर्ग की क्रीमी लेयर 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी और गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। इस अवसर पर काफ़ी संख्या में बुजुर्ग व महीला ग्राम वासियो ने पगड़ी बांध कर बुवानीवाला का सम्मान किया।

बुवानीवाला ने कहा कि आज प्रदेश में अलग अलग विभागों में लाखों पद खाली पड़े हुए है। भर्तियों के नाम पर घोटाले हो रहे है। सरकारी नौकरियां खत्म करके कौशल निगम के जरिये कम वेतन में बिना किसी सामाजिक सुरक्षा के पढ़े-लिखे युवाओं का शोषण किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकार ने सरकारी महकमों में पदों को खत्म करने का काम किया।

बुवानीवाला ने कहा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम का जिक्र करते हुए कहा कि पंचकूला में अपनी मांगों को लेकर जुटे प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाकर सरकार ने खुद के कर्मचारी विरोधी होने का प्रमाण दे दिया। पीपीपी के जरिये इस सरकार ने पिछड़ों को आरक्षण और गरीबों को लाभकारी योजनाओं से वंचित कर दिया। छोटे-छोटे और गरीबों की लाखों रुपये सालाना आय दिखाकर हजारों परिवारों को हाशिए पर धकेल दिया। गरीबों को राहत देने की बजाय उनके राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। इस अवसर पर गांव कोट के सरपंच प्रतिनिधि प्रेम कुमार, वेद प्रकाश महाराज, तारीफ नंबरदार, पंच अनिल कुमार, कामरेड ईश्वर, गांव नंगल के सरपंच कुलदीप सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।