सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में मण्डल पदाधिकारियों की उपस्थिति में मेरी माटी मेरा देश पर हुई चर्चा

 

जयचंद,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



सोनभद्र/म्योरपुर: सोनभद्र जनपद के म्योरपुर मण्डल बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समुदायिक भवन में आज म्योरपुर मण्डल के मण्डल उपाध्यक्ष श्री अमरकेश सिंह जी की अध्यक्षता में भाजपा मण्डल पदाधिकारियों की एक बैठक की गयी जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत चौबे जी और विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री पन्नालाल जायसवाल जी रहे।बैठक में मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्री अजीत चौबे और विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री पन्नालाल जायसवाल जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।बैठक में  मुख्य रूप से पार्टी हाई कमान द्वारा निर्देशित कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के तहत संगठन पर विस्तार से चर्चा किया गया और हर बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष श्री अजीत चौबे जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मण्डल के समस्त कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों को हर घर से उनके आँगन की मिट्टी लेना है यदि आँगन पक्का का बना है तो वहाँ से अनाज लेना है।       मिशन 2024 को देखते हुए      हर बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया कि 18 वर्ष से उपर के उम्र वाले नये  मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना हर बूथ,मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।संगठन के अन्य कार्यकर्मों पर विशेष चर्चा किया गया।इस मौके पर बैठक में सभी मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष,एवं मण्डल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष गण,उपस्थित थे।जिसमें पवन सिंह,सुजीत सिंह,श्याम नारायण सिंह,प्रेमचंद अग्रहरी,जितेंद्र अग्रहरी,चंद्रभूषण मिश्रा और शशांक अग्रहरी,दिनेश गुप्ता,आशीष विट्टू उपस्थित थे।कुशल संचालन म्योरपुर मण्डल के मण्डल महामंत्री श्री विष्णुकांत दुबे ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...