सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लगाई गई प्रदर्शनी

 


राहुल गिरी

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया



निरमंड: राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमण्ड में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान, गणित व एग्रीकल्चर विषय की  प्रदर्शनी लगाई गई । जिसमें जिला कुल्लू के परियोजना अधिकारी  सुरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया |

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीवन पाल शर्मा ने मुख्य अतिथि को टोपी व  मफलर पहना कर स्वागत किया ।बाद में मुख्य अतिथि में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों के प्रदर्शनी का अवलोकन किया .उन्होंने नन्हे वैज्ञानिक को द्वारा बनाए गए मॉडलों को कार्य की प्रशंसा की और कहा कि अपने जीवन में हमेशा वैज्ञानिक सत्य को स्वीकार करना चाहिए |

इस अवसर पर प्रदर्शनी के प्रवक्ता  मदन शर्मा ने सरकार द्वारा इस कार्यक्रम को चलाने के उद्देश्य के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी ।बाद में विभिन्न मॉडलों में अव्बल रहने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया |इस अवसर पर अध्यक्ष स्कूल प्रबन्धन कमेटी के अध्यक्ष अज्ञा नन्द निर्मला शर्मा ,जनकेश शर्मा ,देव कुमार शर्मा, डॉ जगदीश शर्मा ,महेंद्र पाल,रवि शर्मा, संतोष शर्मा ,दयानंद ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा,मोहर सिंह ,मीनाक्षी भार्गव ,नरेश कुमार ,अरुण कुमार , प्रवीण कुमार वीना ठाकुर ,रवि ठाकुर , कुशाल कुमार ,सुरजीत कुमार,अमर सिंह ,फकीर चन्द सहित अनेक अध्यापक और अभिवावक उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...