सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

करंट लगने से टीमेट की मौत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

अजीत नेगी

लोकल न्यूज ओफ इंडिया



रिकांगपिओ (किन्नौर):  जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के साथ लगते शारबो फार्म में 22 केवी विद्युत लाइनों की मरम्मत कार्य के दौरान टीमेट की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। शटडाउन के दौरान टीमेट की करंट लगने से मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैरानी इस बात की है कि बंद लाइन में किसी लापरवाही से करंट दौड़ गया, जिससे टीमेट की जान चली गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बिजली बोर्ड भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के अनुसार शारबो फार्म के साथ सोमवार को नाथपा से रिकांगपिओ 22 केवी एचटी लाइनों की मरम्मत का कार्य चल रहा था। मौके पर विद्युत बोर्ड के तीन टीमेट लाइनों को दुरूस्त करने में जुटे थे। एचटी लाइनों की मरम्मत के दौरान टीमेट अजय कुमार (24), पुत्र राम लाल निवासी गांव त्यून, डाकघर सवारघाट, तहसील नैना देवी, जिला बिलासपुर को अचानक करंट का झटका लगा और वह लाइनों से नीचे जमीन पर जा गिरा। हादसा पेश आने के बाद उसके साथ कार्य कर रहे टीमेट सत्या सिंह नेगी और प्रवीण कुमार नेगी ने अचेत अवस्था में उठाया और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस थाना रिकांगपिओ को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना रिकांगपिओ से एएसआई रंजोत सिंह और आरक्षी माया राम घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस थाना रिकांगपिओ में आईपीसी की धारा 336 और 304 ए के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में विद्युत बोर्ड के टीमेट की करंट लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।