सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या भाजपा की निगाह में लोकसभा में भूतपूर्व नौकरशाह और नए चेहरों को मिलेगी ज्यादा तवज्जो ?


 

गुरुदर्शन  शर्मा  
लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 
दिल्ली।  आजकल दिल्ली की सियासी गर्मी बढ़ी हुई हैं।  उम्मीदवार अपनी अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं तो पार्टियां अपनी अपनी जीत हार का गुणा गणित। हिमाचल में बदले सियासी खेल ने लोकसभा की पूरी बिछी बिछाई बिसात को उलट पुलट करके रख दिया। जिससे एक बात तो साफ़ हो गयी कि राज्यसभा में मिली हार के पीछे कांग्रेस सत्ता का अपने ही विधायकों से दूरी बनाकर रखना और उनकी अनदेखी कर उनको तिरस्कृत करना एक बड़ा कारण था।  भाजपा ने ना तो ऑपरेशन लोटस किया न कोई बड़ी कवायद पर लोकल मुद्दे को कांग्रेसी   विधायकों ने मुद्दा बनाया और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हर्ष महाजन को राज्यसभा सांसद बनाया।  कांग्रेस में बड़ा कद रखने वाले सिंघवी के लिए यह अपमान जनक स्तिथि सी बन गई और इस हार का ठीकरा सही मायने में अगर कहीं फूटना चाहिए था तो वो सुखविंदर सिंह सुक्खू साहब पर जिनके लिए हर एक  आम आदमी बोलता फिर रहा हैं कि सुक्खू जी एरोगेंट हो गए हैं जो कि सुक्खू पहले कत्तई ना थे और ऐसे सलाहकारों से घिरे हैं जो सिर्फ खुद की सोचते हैं राज्य की नहीं। 

बहरहाल इस घटना ने लोकसभा का पूरा खेल  और माहौल बदल कर रख दिया जिसके कारण किसी भी विधायक को अब लोकसभा का टिकट ना देना भाजपा की मजबूरी बन गई तो हारे हुए प्रत्याशी या कमजोर प्रत्याशी को मैदान में ना उतारने की भी बंदिश।  हमीरपुर के अलावा बाकी सभी सीट पर उम्मीदवार नए चेहरे संभावित दिख रहे हैं और महिला नेत्री को शिमला से तो कांगड़ा से किसी भूतपूर्व नौकरशाह को उतारने की उम्मीद जनता को हैं क्योकि जातिगत आकड़े में राजपूत, ब्राह्मण,ओबीसी और एससी मतदाताओं  गुणा गणित और मौजूदा सांसद की निष्क्रियता का तोड़ इस ब्राह्मण और ग्रामीण परिवेश से आये नौकरशाह पर भाजपा देखेगी ऐसा लोग कयास लगा  रहे हैं क्योकि अगर बाकी उम्मीदवारों की संगठन और राजनीतिक पृष्ठभूमि आंकी जायेगी तो इस नौकरशाह की छत्तीस साल की नौकरी, बागवानी , टैक्सेशन और एसडीएम से लेकर जिला कलेक्टर तक की भूमिका को लोग भाजपा की उम्मीदवारों वाली प्रक्रिया में पहली पसंद मान रहे हैं और मौजूदा परिवेश में ब्राह्मण चेहरे को जिताऊ उम्मीदवार के रूप में भी। कांग्रेस के सुधीर शर्मा के बगावती रूख के बाद भाजपा चाहेगी कि कोई ब्राह्मण उम्मीदवार कांगड़ा से जीते जिसका असर बाकी राज्यों में ब्राह्मण मतदाताओं को प्रभावित करेगा। हाल ही में इस नौकरशाह ने भाजपा का दामन थामा और भाजपा ने तुरंत चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी के साथ प्रदेश में लगा दिया। टिकट की दौड़ में पत्नी संग विवाद में आये विशाल नहरिया हैं तो वही संगठन से कोई अन्य नाम भी। पर चर्चा में माल रोड से लेकर धर्मशाला में यह भूतपूर्व नौकरशाह हैं जिसको कर्मचारियों का एक बड़ा तबका भी चाहता हैं. 

वैसे बैठकों का दौर अब दिल्ली दरबार तक जाकर आखिरी घोषणा का इन्तजार तक का सफर तय कर चुका हैं। और मंडी से कमोबेश नए चेहरे के रूप में चमन कपूर , अजय राणा जैसे नाम चर्चा में हैं और नए चेहरे और सामाजिक रूप रेखा में मनाली नगर परिषद् अध्यक्ष चमन कपूर का नाम आगे माना जा रहा हैं पर कांग्रेस के बगावती तेवर में पार्टी प्रतिभा सिंह के दांव का इंतजार करते हुए ही इस पर कोई फैसला लेगी जिसकी संभावना ज्यादा हैं। 
लोकसभा चुनावों में भाजपा में जिस तरह से भूतपूर्व नौकरशाहों की भूमिका रही हैं ऐसे में हिमाचल से इस भूतपूर्व नौकरशाह जगदीश चन्दर शर्मा की गुंजाइश ज्यादा बनती दिख रही हैं अब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व किसको और किस प्रक्रिया के तहत तरजीह देता हैं यह तो आने वाला वक़्त बताएगा पर भाजपा की नीति कांग्रेस के बागियों की स्तिथि और सरकार के असंतुलित होने की परिस्थति पर ज्यादा निर्भर करेगी।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।