सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारीशक्ति पर लात घूँसे बरसा कर मौन मुद्रा में इंडी गठबंधन: अनुराग ठाकुर

 


  • कांग्रेस और विकास का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं: अनुराग ठाकुर 
  • नेता, नीति, नेतृत्व के अभाव में पूरी तरह बिखरा इंडी अलायंस: अनुराग ठाकुर 
  • भाजपा नहीं लागू होने देगी धर्म आधारित आरक्षण: अनुराग ठाकुर 

प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि नारी सशक्तिकरण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं में है लेकिन इंडी अलायंस आए दिन महिलाओं को प्रताड़ित अपमानित करने वालों को पोषण और संरक्षण देने का काम करती है। श्री अनुराग ठाकुर ने आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर मंडल में एक दर्जन से अधिक जन संपर्क कार्यक्रमों के भाग लिया। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए व जनसभा को को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। 




श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ महिलाओं का सम्मान और नारी सशक्तिकरण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं में है। मोदी जी ने ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया जिससे संपूर्ण देश के विधानसभाओं और लोकसभा में हमारी माताओं बहनों को 33% आरक्षण मिलेगा। इससे पहले भी हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल जी ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया था। हमने अपने संगठन में भी महिलाओं को 25% आरक्षण दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने माताओं बहनों को देश का प्रमुख अमृत स्तंभ कहा है और पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में उनके सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। हम वूमेन डेवलपमेंट नहीं वूमेन लेड डेवलपमेंट को मानने वाले लोग हैं लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी अलायंस आए दिन महिलाओं को प्रताड़ित अपमानित करने वालों को पोषण और संरक्षण देने का काम करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर, मुख्यमंत्री के सामने, उनकी हीं पार्टी की महिला सांसद के ऊपर मुख्यमंत्री लात घूसे चलाए लेकिन इस पर कारवाई करने की बजाय पूरे इंडी अलायंस ने मौन धारण किया हुआ है। यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस दिल्ली में निर्भया कांड हुआ और महिला अपराधों के खिलाफ सख्त नियम कानून बनाए गए, वहां आज नियम कानून बनाने वाले हीं अपनी हीं महिला सांसद के ऊपर शारीरिक हिंसा कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पूरा इंडी गठबंधन आज इस प्रकरण पर चुप है। संदेशखली की महिलाओं की चीख पुकार भी इनके कानों तक इसी प्रकार नहीं पहुंच रही थी। महिला सम्मान का ढोंग रचने वाले विपक्षी आज जनता के सामने पूरी तरह से एक्सपोज़ हो चुके हैं। यह लोग अपनी ही महिला सांसद के खिलाफ हुए अत्याचार पर खड़े नहीं हो सकते तो आम जनता के लिए क्या खड़े होंगे? इंडी गठबंधन बताए की आखिर उनकी कौन सी मजबूरी है कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को संरक्षण देना जरूरी है?"



श्री अनुराग ठाकुर ने आगे इंडी गंठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि “चुनाव से पहले ही भ्रष्टाचारियों के इस अनैतिक गठजोड़ में मोटी मोटी गाठें पड़ चुकी थी लेकिन चुनाव के बीच तो इनका गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर चुका है। पंजाब में कांग्रेस अलग लड़ रही है, आम आदमी पार्टी अलग लड़ रही है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अलग लड़ रही है, कांग्रेस अलग लड़ रही है। उधर वायनाड में राहुल गांधी के खिलाफ वाम दलों ने अलग से मोर्चा खोल रखा है। पंजाब में जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस वाले एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर बंगाल में तो कांग्रेस के एक कद्दावर नेता कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस को वोट देने से अच्छा है भाजपा को वोट दे दो। दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और आधी पार्टी, आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ के विरोध में इस्तीफा दे गए। इतना सब होने के बाद भी यह लोग 5 वर्षों में 10 प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं। ये कभी पूरा नहीं होगा।"



श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नाता नहीं है इसीलिए उनकी प्राथमिकता तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति रहती है। कर्नाटक में बम ब्लास्ट होते हैं, कांग्रेस काउंसलर की बेटी की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी जाती है, असेंबली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। लेकिन वहां की निकम्मी सरकार इन आरोपियों को पकड़ने और इनपर कारवाई करने की बजाय तुष्टिकरण की राजनीति में लगी रहती है। ऐसे लोगों का देश की सत्ता के बारे में सोचना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा है क्योंकि देश की जनता इन्हें सपने में भी भारत में सरकार बनाने नहीं देगी।"



श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी है तब तक हम भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू नहीं होने देंगे। कांग्रेस वाले आज डीप फेक का प्रयोग कर झूठा प्रचार कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण और संविधान विरोधी है। लेकिन उनका अपना काला चिट्ठा बताता है की कांग्रेस पार्टी ने 62 बार संविधान में संशोधन किया। अपनी राज्य सरकारों में एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को दिया। इन्होंने देश में इमरजेंसी लगाई और शाह बानो केस में सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट को बदला। बिना किसी पद पर रहे, सरेआम ऑर्डिनेंस फाड़ने वाले आज हमें लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों पर ज्ञान बांट रहे हैं। क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इतना झूठ बोलते हुए तनिक भी शर्म नहीं आती? राहुल गांधी जनता को क्यों नहीं बताते की इनके मेंटर सैम पित्रोदा ने हिंदुओं की संपत्ति छीन कर अपने वोट बैंक को देने की बात क्यों की? कांग्रेस के लोग गाहे बगाहे पाकिस्तान प्रेम क्यों दिखाते रहते हैं? कांग्रेस आखिर भारत से परमाणु हथियारों को क्यों खत्म करना चाहती है? कांग्रेस अगर देश हित में कुछ नहीं कर सकती तो देश को तोड़ने वालों के साथ क्यों खड़ी हो जाती है? देश जानना चाहता है की आखिर इनकी मंशा क्या है?"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।