मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नवीन गोयल ने जताया आभार पर्यावरण सुधार की दिशा में नई मुहिम शुरू करने का किया निवेदन अंजलि चौधरी लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम । भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लेकर सरकार ने अग्रवाल समाज को गौरवान्वित करने का काम किया है। भाजपा पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया-एक ईंट की मुहिम शुरू करके समाजवाद का बड़ा उदाहरण पेश किया। उसी तर्ज पर चलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी सबका साथ सबका विकास नारे के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन की स्थली अग्रोहा जिला हिसार का इतिहास में विशेष महत्व है। उस महत्व को सरकार ने और अधिक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस कार्य के लिए अग्रवाल समाज ह्दय से आभारी है। इसके साथ ही नवीन गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पर्यावरण सुधार के लिए एक नई मुहिम शुरू करने की भी अनुमति मांगी है। इस मुहिम के