'ऑपरेशन आघात' में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पीपी ओखला इंडस्ट्रियल एरिया प्रभारी एसआई राकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में टीम को मिली सफ़लता
अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों का है आरोपी लोकल न्यूज ऑफ इंडिया नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात' के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस पोस्ट (पीपी-ओआईए) की टीम ने एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है और उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न जिलों में चोरी, झपटमारी, लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस के अनुसार, पीपी ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के प्रभारी एसआई राकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में टीम संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान और आपराधिक पृष्ठभूमि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर उर्फ अविनाश (25 वर्ष) पुत्र फकीरा, नि...