सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

ओड़िशा सरकार को OSWC ने सौंपा 2.88 करोड़ का लाभांश

  लक्ष्मी शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  भुवनेश्वर । ओडिशा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (ओएसडब्ल्यूसी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ओड़िशा सरकार को 2 करोड़ 88 लाख 37 हजार 913 रुपये का लाभांश सौंपा । लाभांश का चेक सहकारिता, हथकरघा, वस्त्र एवं हस्तशिल्प मंत्री प्रदीप बल सामंत को प्रदान किया गया । इस अवसर पर सहकारिता विभाग के आयुक्त-सह-सचिव राजेश प्रभाकर पाटिल और ओएसडब्ल्यूसी के प्रबंध निदेशक मिहिर प्रसाद महंती मौजूद रहे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ओएसडब्ल्यूसी ने 19.22 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। निगम ने इस लाभ पर 30 प्रतिशत की दर से कुल 5.76 करोड़ रुपये का लाभांश घोषित किया। ओएसडब्ल्यूसी में राज्य सरकार और केंद्र सरकार की केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) की बराबर हिस्सेदारी है। ऐसे में दोनों हिस्सेदारों को 2.88-2.88 करोड़ रुपये का लाभांश मिला । लाभांश सौंपे जाने के दौरान व्यक्तिगत सचिव पीतांबर सामल, वित्त सलाहकार स्मितांजलि स्वाईं, महाप्रबंधक तृप्ति कल्याण सेठी और वरिष्ठ अधीक्षक प्रभात कुमार परिडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे । अधिकारियों ने कहा कि निगम की निरंतर लाभप्र...

जल अर्पित कर लौट रहे कांवड़िये हुए हादसे का शिकार

लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  भुवनेश्वर । कटक-पारादीप मार्ग पर कोटकाना छक के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 17 कांवड़िये घायल हो गए , घायलों में छह महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैंं । पुलिस के अनुसार, घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है । मिली जानकारी के मुताबिक, कांवड़ियों का दल नयागढ़ स्थित एक धार्मिक स्थल पर जल अर्पित करने के बाद पिकअप वैन से कुजंग की ओर लौट रहा था । इसी दौरान कोटकाना छक के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क किनारे स्थित बाबा गोरखनाथ मंदिर की हुंडी से जा टकराई । हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई । घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया । घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल मणिजंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया , जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

ओड़िशा में रोजगार की नई राह , 1,326 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

  लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  भुवनेश्वर ।  ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने सोमवार को राजधानी भुवनेश्वर के रेल ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें नियुक्ति मेले-2026 में विभिन्न विभागों में चयनित 1,326 नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए । नियुक्ति समारोह में आवास एवं शहरी विकास, पंचायती राज एवं पेयजल, कृषि, स्वास्थ्य, मत्स्य एवं पशु संसाधन, खेल, कौशल विकास तथा आबकारी समेत विभिन्न विभागों के नवनियुक्त कर्मचारी शामिल हुए । नव नियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें भ्रष्टाचार से पूरी तरह दूर रहने और समर्पण एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर हैं। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त युवाओं को बधाई दी देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में सफलता का पैमाना पद या अधिकार नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हैं । मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों से अपील की कि वे आम जनता की समस्याओं को सम्मानपूर्वक सुनें और उनके समाधान के लिए समयबद्ध तरी...

पान दुकानों की आड़ में गांजा कारोबार का खुलासा

  लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  राजधानी भुवनेश्वर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी हैं । भुवनेश्वर पुलिस की स्पेशल स्क्वॉड ने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों के आसपास स्थित कई पान दुकानों और ठेलों पर अचानक छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गांजा के पैकेट और गांजा मिली सिगरेट बरामद की हैं । कार्रवाई पटिया, जगमरा और आसपास के इलाकों में इंफोसिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई । पुलिस को संदेह था कि कुछ पान दुकानें और छोटे स्टॉल सामान्य कारोबार की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैंं । इसी सूचना और संदेह के आधार पर विशेष टीम ने स्निफर डॉग की मदद से कई दुकानों की औचक तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को पान, तंबाकू, च्युइंग गम और पानी की बोतलों जैसी सामान्य सामग्री के बीच गांजा छिपाकर रखा मिला । अधिकारियों के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थों की बिक्री छात्रों और युवाओं के बीच किए जाने की आशंका हैं । शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में इस तरह के कारोबार से पुलिस की चिंता बढ़ गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने कई दुकानों औ...

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि , आईजी ने दिए सुरक्षा और सुगम दर्शन के निर्देश

  लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पुरी । कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईजीपी सेंट्रल रेंज डॉ. सत्यजीत नाइक , आईपीएस ने सोमवार को पुरी स्थित श्रीलोकनाथ मंदिर का दौरा कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान पुरी के एसपी प्रतीक सिंह , अतिरिक्त एसपी और सिटी डीएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग की समीक्षा की । श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन कराने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भीड़ का नियंत्रित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके । कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई । भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं । उत्तरा से मालतीपतपुर तथा पुरी क्षेत्र तक एनएच के तीन प्रमुख हिस्सों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रियो...

संजीव पांडा और यशवंत जेठवा की डीजीपी ग्रेड में पदोन्नति

लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  भुवनेश्वर । ओड़िशा पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीब पंडा और यशवंत कुमार जेठवा को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ग्रेड में पदोन्नति दी गई हैं । पदोन्नति संबंधी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने औपचारिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी है। दोनों अधिकारी ओड़िशा कैडर के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं । अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था और विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया । उनकी सेवाओं और पुलिसिंग के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्हें डीजीपी ग्रेड प्रदान किया गया हैं । सरकार के इस निर्णय से ओड़िशा पुलिस के वरिष्ठ नेतृत्व में अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को और मजबूती मिलने की संभावना हैं ।

कुल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल में दबिश देकर पंजाब के दो युवकों से 20 ग्राम हेरोइन जब्त, एक अन्य से भी 3.27 ग्राम चिट्टा बरामद

  रघुबीर सिंह राणा / लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। ​ कुल्लू-  मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुल्लू जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, पहली सफलता पुलिस थाना मनाली की टीम को मिली। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मॉडल टाउन, मनाली स्थित एक निजी होटल में नशे की खेप मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत होटल के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला निवासी दो व्यक्तियों (उम्र 26 वर्ष और 45 वर्ष) के कब्जे से 20.420 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना मनाली में एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थ अधिनियम) की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ​वहीं, दूसरा मामला पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत सामने आया। अपर बदाह-पाहनाला मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक 33 वर्षीय व्यक्ति को रोका। आरोपी की पहचान भुंतर तहसील के गांव जिया के निवासी के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.27 ग...