लक्ष्मी शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया भुवनेश्वर । ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने सोमवार को राजधानी भुवनेश्वर के रेल ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें नियुक्ति मेले-2026 में विभिन्न विभागों में चयनित 1,326 नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए । नियुक्ति समारोह में आवास एवं शहरी विकास, पंचायती राज एवं पेयजल, कृषि, स्वास्थ्य, मत्स्य एवं पशु संसाधन, खेल, कौशल विकास तथा आबकारी समेत विभिन्न विभागों के नवनियुक्त कर्मचारी शामिल हुए । नव नियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें भ्रष्टाचार से पूरी तरह दूर रहने और समर्पण एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर हैं। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त युवाओं को बधाई दी देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में सफलता का पैमाना पद या अधिकार नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हैं । मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों से अपील की कि वे आम जनता की समस्याओं को सम्मानपूर्वक सुनें और उनके समाधान के लिए समयबद्ध तरी...