लक्ष्मी शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया भुवनेश्वर । ओडिशा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (ओएसडब्ल्यूसी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ओड़िशा सरकार को 2 करोड़ 88 लाख 37 हजार 913 रुपये का लाभांश सौंपा । लाभांश का चेक सहकारिता, हथकरघा, वस्त्र एवं हस्तशिल्प मंत्री प्रदीप बल सामंत को प्रदान किया गया । इस अवसर पर सहकारिता विभाग के आयुक्त-सह-सचिव राजेश प्रभाकर पाटिल और ओएसडब्ल्यूसी के प्रबंध निदेशक मिहिर प्रसाद महंती मौजूद रहे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ओएसडब्ल्यूसी ने 19.22 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। निगम ने इस लाभ पर 30 प्रतिशत की दर से कुल 5.76 करोड़ रुपये का लाभांश घोषित किया। ओएसडब्ल्यूसी में राज्य सरकार और केंद्र सरकार की केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) की बराबर हिस्सेदारी है। ऐसे में दोनों हिस्सेदारों को 2.88-2.88 करोड़ रुपये का लाभांश मिला । लाभांश सौंपे जाने के दौरान व्यक्तिगत सचिव पीतांबर सामल, वित्त सलाहकार स्मितांजलि स्वाईं, महाप्रबंधक तृप्ति कल्याण सेठी और वरिष्ठ अधीक्षक प्रभात कुमार परिडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे । अधिकारियों ने कहा कि निगम की निरंतर लाभप्र...