राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया विश्वस्तरीय अटल टनल का दौरा, मनाली में हिडिंबा मंदिर में टेका माथा।
रघुबीर सिंह राणा / लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। कुल्लू - मनाली /लाहौल - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे के दूसरे दिन आज समुद्र तल से 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी रणनीतिक अटल टनल देखने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। राष्ट्रपति ने अटल टनल की अनूठी इंजीनियरिंग विशेषताओं और इसके निर्माण कार्य में गहरी रुचि दिखाई तथा अधिकारियों से इसके तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान आसपास के हिमालयी क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य को भी निहारा। विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग का प्रतीक: राज्यपाल इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अटल टनल को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का एक अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस टनल ने लाहौल-स्पीति को देश के बाकी हिस्सों के और अधिक करीब ला दिया है। यह भारत के विजन, तकनीकी क्षमता और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को देश से जोड़ने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। टनल के उत्तरी पोर्टल ...