केलांग में भाजपा का ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम आयोजित; पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला।
रघुबीर सिंह राणा / लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। केलांग- केलांग स्थित भाजपा कार्यालय में आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नाचन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार और लाहौर-स्पीति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ बैठकर वीडियो के माध्यम से ‘सेवा ज्योति’ का अवलोकन किया और सेवा, समर्पण तथा जनसेवा के संदेश को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान समाज में जनभागीदारी और सेवा भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। कांग्रेस पर साधा निशाना: चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना गलत इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली ...