केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के 12 अक्टूबर के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर, रवि ठाकुर ने लिया जायजा
रघुबीर सिंह राणा / लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। केलांग- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने आगामी 12 अक्टूबर को केलांग में होने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ग्राउंड और ICMR परियोजना स्थल का निरीक्षण। कार्यक्रम स्थल का जायजा: रवि ठाकुर ने केलांग पुलिस ग्राउंड पहुंचकर वहां की जा रही व्यवस्थाओं का मुआयना किया और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ICMR परियोजना का शिलान्यास: अपने दौरे के दौरान रवि ठाकुर ने केलांग में प्रस्तावित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) परियोजना के शिलान्यास स्थल का भी दौरा किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी परियोजना। इस अवसर पर रवि ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के कर-कमलों से इस महत्वपूर्ण ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास...