45 हजार का बिजली बिल एक लाख के पार पहुंचने की शिकायत, पूर्व विधायक ने अधिशासी अभियंता से मांगा जवाब; सेस और टैक्स के बोझ पर भी सरकार को घेरा रघुबीर सिंह राणा लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया लाहौल-स्पीति (जिस्पा-दारचा)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में कथित बेतहाशा बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। जिस्पा-दारचा क्षेत्र में बिजली बिलों को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने जनता की शिकायतों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बिजली बिलों में असामान्य बढ़ोतरी, मीटर रीडिंग की पारदर्शिता और प्रदेश सरकार द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न सेस एवं टैक्स पर सवाल उठाते हुए विद्युत विभाग से तत्काल जवाब मांगा है। जिस्पा-दारचा मंडल में आयोजित बैठक में महिला मंडलों, युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बिजली बिलों से जुड़ी अपनी परेशानियां सामने रखीं। बैठक में सबसे गंभीर शिकायत स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक हुई बढ़ोतरी को लेकर सामने आई। कुछ उपभोक्ताओं...