सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शाबाश कैनविन एनजीओ! कर्मचारियों को डबल वेतन देने के लिये

शाबाश कैनविन एनजीओ! कर्मचारियों को डबल वेतन देने के लिये




  • चिकित्सा के क्षेत्र में काम करती है यह संस्था

  • कोरोना काल में चिकित्सा के साथ खाने का भी शुरू किया है काम

  • देश की बड़ी कंपनियों के सामने मिसाल बनी कैनविन एनजीओ



लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
गुरुग्राम। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध के बाद भी बड़ी-बड़ी कंपनियां श्रमिकों को छुट्टियों के दौरान वेतन देने से अपने हाथ पीछे खींच रही हैं, वहीं गुरुग्राम की एक एनजीओ ने अपने यहां काम करने वालों को दुगुना वेतन देकर मिसाल कायम की है। यह एक नई शुरूआत है। औरों को भी इससे प्रेरणा लेकर इसका अनुसरण करना चाहिए।

कोरोना संक्रमण के इस दौर में लॉकडाउन के पहले दिन से ही जनसेवा को मैदान में उतरी कैनविन संस्था ने घोषणा की है कि पहले दिन से लेकर जब तक कोरोना के चलते लॉकडाउन रहेगा, वह अपने यहां काम करने वाले हर कर्मचारी को दुगुना वेतन देगी। कैनविन के संस्थापक डीपी गोयल ने यह घोषणा करते हुए कहा कि आज कोरोना संकट के बीच हर सरकारी कर्मचारी, प्राइवेट कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए जनसेवा में जुटा है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि वे अपनी संस्था के कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों का दुगुना वेतन देगी। उन्होंने उदारता दिखाते हुए यह भी कहा कि इन कर्मचारियों की सेवा भावना के आगे यह वेतन कुछ नहीं है। फिर भी उन्होंने समाजसेवा के रूपी यज्ञ में यह आहुति डाली है।

हर वर्ग की संभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी: नवीन गोयल
एनजीओ के सह-संस्थापक नवीन गोयल का कहना है कि संस्था ने अपने कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स मानकर यह निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश की कपंनियों से यह आह्वान कर चुके हैं कि किसी को नौकरी से ना निकालें। नवीन गोयल ने कंपनियों से आह्वान किया है कि वे ना तो किसी का वेतन काटें और ना ही किसी को नौकरी से हटाएं। ऐसा ना करके देशभक्ति का परिचय दें। उन्होंने उन मकान मालिकों से भी आह्वान किया है कि वे किराएदारों को किराए के लिए परेशान ना करें। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में हर युवा अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने आसपास यह ध्यान रखे कि कोई बुजुर्ग, कोई महिला परेशान तो नहीं हैं। किसी को मेडिकल फेसिलिटी चाहिए तो उन्हें तुरंत उपलब्ध कराएं। इसके लिए कैनविन संस्था के हेल्पलाइन नंबर-9654000098 पर कॉल कर सकते हैं। दवाइयां भी 15 प्रतिशत छूट के साथ घरों तक पहुंचाने का काम संस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें इस बीमारी को तीसरे चरण में आने से रोकना है। यह रोक हम सोशल डिस्टेंस करके ही रोक सकते हैं। नवीन गोयल ने कहा कि हमारा ध्येय यही है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। चाहे कामगार हों या कोई अन्य वंचित लोग, सभी तक शासन, प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं सुविधाएं पहुंचा रही हैं। उन्होंने मीडिया का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि जनजागरण के लिए मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...