सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा नहीं रहे

वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा नहीं रहे



लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया


दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा नहीं रहे .वे बासठ वर्ष के थे .पिछले कुछ समय से वे बीमार थे .आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली .उदय सिन्हा हिंदू ,दैनिक भास्कर, द पायनियर, सहारा समय, हरिभूमि और नॉर्थ ईस्ट टाइम जैसे अनेक हिंदी व अंग्रेजी अखबारों के संपादक तो रहे ही, टेलीविजन चैनल -'चैनल वन' के संपादक व एडवाइजर भी रहे.वे ऐसे पहले हिंदी संपादक रहे, जिनको अमरीकी राष्ट्रपति ने साक्षात्कार देने हेतु व्हाइट हाउस आमंत्रित किया था .वे अपने पीछे पत्नी ,दो पुत्र छोड़ गए। 


टिप्पणियाँ