सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आठ कमरो का मकान सामान सहित जलकर हुआ खाक


 


पारसराम भारती


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार।उपमण्डल बंजार में तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कलवारी के अड्डेशा गांव में आज सुबह एक आगजनी की घटना सामने आई है। करीब 9 बजे अचानक गांव के दिले राम पुत्र डीने राम के ढाई मंजिला मकान में अचानक आग की लपटें उठी जिसे देख कर आसपास के लोग इकठ्ठे हुए जिन्होंने आग को काबू करने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि देखते ही देखते दिले राम का आठ कमरों वाला लकड़ी का मकान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया।



इसके साथ ही लगते चेत राम पुत्र लाजु राम के मकान को भी इस आगजनी से आंशिक नुकसान हुआ है जो अग्निशमन दस्ते और गांववासियों के सहयोग से इस मकान और देवता के मन्दिर को बचा लिया गया है।


इस आगजनी की घटना में किसी भी जान माल नुकसान का होना न पाया गया है लेकिन दिले राम के मकान के आठ कमरे पूरी तरह से जल कर राख हो गए हैं। आगजनी के समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद न थे जो सभी अपने अपने दैनिक कार्यों के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना बतलाया जा रहा है।


 


 


आगजनी की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं जो आगजनी के कारणों और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। इस आगजनी की घटना से दिले राम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जो लोगों ने इसके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और सरकार से मांग की है कि जल्दी से जल्दी दिले राम का केस बना कर उचित मुआवजा राशि दी जाए।


नायब तहसीलदार बंजार मोती राम ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को 30000/- रुपये की राहत राशि प्रदान की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...