सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानव देखभाल संगठन करेगा पीड़ितो को खुशहाल

मानव देखभाल संगठन करेगा पीड़ितो को खुशहाल




  • अग्नि पीड़ित परिवार की सहायता को राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन ने बढ़ाया हाथ

  • 20 जून को तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कलवारी के अड़ेशा गांव के में लगी थी आग


 


पारसराम भारती


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


तीर्थन घाटी गुशैनी,बंजार।समाजसेवी एवं जन कल्याणकारी संस्था राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन समय समय पर समाज के दीन दुखियों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करता रहता है। गत सोमवार को राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन के चैयरमैन एस. एल. भाला, प्रेसिडेंट एच. सी. राणा और स्टेट कॉर्डिनेटर डी. सी. कौशल ने अपनी टीम के साथ तीर्थन घाटी के गांव अड़ेशा में कुछ दिनों पहले हुई एक आगजनी की घटना के पीड़ित परिवारों से मिले और इस घटना के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया और संगठन की ओर से पीड़ित दिले राम को पांच हजार रुपये और चेत राम को तीन हजार रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की है।



गौरतलब है कि तीर्थन घाटी की कलवारी पंचायत के अड़ेशा गांव में 21 जून को दिले राम का आठ कमरों वाला लकड़ी का मकान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया था जबकि साथ लगते चेत राम के मकान को भी आंशिक नुकसान पहुंचा था। इस आगजनी की घटना में दिले राम को लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।



स्थानीय बार्ड मेंबर शान्ता देवी के अनुसार अभी तक आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना पाया गया है हालांकि पुलिस प्रशासन इस पूरी घटना की तहकीकात कर रहा है।


 


राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन के प्रेजिडेंट एच. सी. राणा का कहना है कि इनकी संस्था देश भर में समय समय पर पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को जागरूक करने के साथ साथ उनकी उचित मदद भी करती है। अभी हाल ही में कोरोना काल के दौरान भी इन्होंने पीड़ित लोगों की हर यथासंभव सहायता की है। जब उन्हें इस आगजनी की घटना का पता चला तो वे अपनी टीम के साथ अड़ेशा गांव में पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें यथासंभव सहायता राशि प्रदान की गई है।


ग्राम पंचायत कलवारी के उप प्रधान भूपेन्द्र सिंह चौहान, बार्ड पंच शान्ता देवी,बार्ड पंच तुले राम, पूर्व प्रधान डाबे राम और स्थानीय लोगों ने संगठन की टीम का इस मानवता के कार्य के लिए आभार जताया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...