सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मिशन मुस्कान के तहत 2 वर्ष से अलग रह रहे पति-पत्नी में हुवा समझौता साथ रहने के लिये हुए तैयार, महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट के प्रयास से एक परिवार टूटने से बचा

मिशन मुस्कान के तहत 2 वर्ष से अलग रह रहे पति-पत्नी में हुवा समझौता साथ रहने के लिये हुए तैयार, महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट के प्रयास से एक परिवार टूटने से बचा



राकेश कुमार सिंह


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


ओबरा,सोनभद्र।ओबरा थाना क्षेत्र के पूजा शर्मा निवासी ओबरा की शादी 5 वर्ष पूर्व राजू शर्मा निवासी कटुआपूरा पूरब नाथ मंजन जिला मऊ में हुयी थी।लड़की के कुछ समय अपने घर रखने के बाद लड़के द्वारा अपने पत्नी को पुनः ओबरा माता पिता के घर छोड़ दिया गया था।आपस मे दोनों लोगों में पारिवारिक बाद-विवाद लगातार जारी रहा इस पूरे मामले से परिवारजन हमेशा परेशान रहते थे लड़की के न ले जाने की दशा में परिवार काफी प्रयास किया लेकिन कभी सही जवाब न मिला।लगभग 2 साल से लड़की अपने पिता के घर रह रही थी जिसका 1 बच्चा भी लगभग 4 वर्ष का है बच्चे का भी भविष्य पिता के चक्कर मे गड़बड़ हो रहा था।इस सम्बंध में एक दिन पूजा शर्मा द्वारा महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी से जाकर पूरे मामले की जानकारी दी परिवारिक प्रकरण को गंभीरता में लेते हुये सर्वप्रथम राजू शर्मा(पूजा का पति) को फोन कर मामले को जानने का प्रयास किया उसके बाद लड़के को ओबरा लड़की के घर शनिवार को बुलवाया लड़के के आने के बाद लड़की के घर में बैठा कर घंटो समझाया बुझाया गया सभी घर वालों के सर्वसहमति से लड़की की बिदाई करवाया गया।समझौता के समय दोनों पक्ष के परिवार उपस्थित रहे।


सावित्री देवी ने एक दूसरे का जीवन में महत्व सहित पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी गलतियों को नजर अन्दाज करते हुए आपस में प्रेम व्यवहार बनाकर अपने व परिवार बच्चे के भविष्य को देखते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ने की सीख दी गयी जिसपर दोनों ने एक दूसरे को क्षमा करते हुए अलग रहने के निर्णय पर पश्चाताप करने लगे व आगे से एक दूसरे के साथ रहने की सौगन्ध खायी तथा भविष्य में ऐसे किसी भी प्रकार के गलत फैसले कभी ना लेने की बात कहते हुए अपना परिवार टूटने व बिखरने से बचाने के लिए राजू शर्मा व पूजा शर्मा ने व दोनों पक्ष के परिवारजनों ने सावित्री देवी को ह्रदय से धन्यवाद दिया। सावित्री देवी ने कहा उत्पीड़न व घरेलु हिंसा से पीड़ित कोई भी महिला मुझे कभी भी अपनी मदद के लिए आवाज दे सकता है जिसका सहायता पुलिस,न्यायालय,महिला शक्ति केंद्र हर स्तर तक करवाया जायेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।