सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रवासी मजदूरो से अब बढ़ रहा कानपुर मे कोरोना केस

प्रवासी मजदूरो से अब बढ़ रहा कानपुर मे कोरोना केस



व्योमेंद्र सिंह 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया


कानपुर। कानपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं एम ब्लॉक काकादेव में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बहुत हद तक प्रवासी मजदूरों के कारण बीमारी तेजी से फैल रही है। एम ब्लॉक काकादेव में दिल्ली से आया इंजीनियर कपिल निगम कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कपिल निगम के पिता जो लखनऊ फॉरेस्ट ऑफिसर हैं ने बताया कि उनका पुत्र दिल्ली से बीते शुक्रवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर चौकी एम ब्लॉक काकादेव अपने निवास पर आया था।



बेटे कपिल के पेट में दर्द होने के चलते उसे काकादेव थाना स्थित एक निजी हॉस्पिटल में दिखाया गया। जहां उसकी कोरोना जांच की सैंपलिंग हुई। रिपोर्ट में कपिल कोरोना निकला।



सूचना पाकर पुलिस कपिल निगम के आवास पर पहुंची और पूछताछ की। कोरोना मरीज मिलने से मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पुलिस पूछताछ में पिता आरपी निगम ने बताया कि बेटे से मिलने नेहरू नगर निवासी बेटे के दादा- दादी, चाचा-चाची, चचेरी बहन, मौसी-मौसी, लाजपत नगर निवासी सास-ससुर आए थे। पुलिस ने इन सभी को सूचना देकर होम करंट टाइम रहने की हिदायत दी है। वहीं आरपी निगम के घर में काम करने वाली महिला जो रावतपुर बकरमंडी में रहती हैं उसको भी होम करंट टाइम रहने की हिदायत पुलिस ने दी है। अभी तक मोहल्ले को सैनिटाइज करने वाली नगर निगम की टीम और न ही अभी तक स्वास्थ्य टीम पहुंची है। जिस कारण संपर्क में आए लोगों की कोई सैंपलिंग नहीं हो पाई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...