आचार्य बिनोवा भावे जयंती पर गोष्ठी का आयोजन
सन्तोष दयाल
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
म्योरपुर सोनभद्र।म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित सामाजिक संस्था बनवासी सेवा आश्रम में आज भूदान आंदोलन के जनक भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे के जन्म दिवस पर आज सुबह संस्था की मुखिया और कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी स्मृति में 101 पौधों का रोपण किया गया। गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में पहले कार्यकर्ताओ द्वारा विनोवा भावे की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात वक्ताओ सर्वजीत सिंह,प्रदीप सिंह, लाल बहादुर मौर्य,शुभा प्रेम व अन्य वक्ताओं ने गोष्ठी में विनोबा भावे के जीवन और उनके द्वारा किये गये कार्यो पर एक एक करके प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किये गए भू आंदोलन और सामाजिक कृत्यों के लिए ही वे भारत रत्न से सम्मानित किये गए।उनका जीवन गांधी जी और उनके विचारों से बहुत प्रभावित था।और उन्होंने अपने माता के कहने पर ही गीता का मराठी में अनुवाद किया।उन्होंने ब्रह्मचर्य की महत्ता को जानने के बाद आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए विवाह नही किया।और अपन पूरा जीवन स्वंतंत्रता लेन के प्रयत्नों में लगा दिया।उन्होंने भूदान आंदोलन के तहत उन गरीबो को भूमि दिलायी जो भूमिहीन थे।
और अपने प्रयासो से कई डाकुओं को आत्मसमर्पण कराया।उन्हें सर्व प्रथम रैमन मैगसेशे पुरुस्कार और मरणोपरांत भारत रत्न से से सम्मानित किया गया।गोष्ठी में डॉ विभा,विमल कुमार सिंह, शुभा प्रेम,देवनाथ सिंह,लालबहादुर,प्रमोद कुमार,लालमन, बाबूलाल शर्मा संकल्प,,मोनिका,पूजा व अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवशरण भाई जी ने किया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें