सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घर-घर अखबार वितरण करने वाले भी हैं कर्मयोगी: नवीन गोयल

घर-घर अखबार वितरण करने वाले भी हैं कर्मयोगी: नवीन गोयल


 



  • पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम

  • अखबार वितरकों के साथ रोडवेज कर्मचारियों व यात्रियों को भी दिए गए मास्क, सेनिटाइजर  


 



अंजलि यादव


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
गुरुग्राम। सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर के उपलक्ष्य में बुधवार की अलसुबह भाजपा के जिला सचिव नवीन गोयल ने अखबार वितरकों को सेनिटाइजर व मास्क वितरित किए। साथ ही उन्हें कर्मयोगी की संज्ञा देकर उन्हें सेल्यूट भी किया। बस अड्डा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अखबार वितरकों के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान रोडवेज बसों के स्टाफ व यात्रियों को भी मास्क व सेनिटाइजर वितरित किए गए।

जब यह कार्यक्रम चल रहा था तो लोगों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। बस अड्डा परिसर भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा। हर किसी ने नवीन गोयल के इस प्रयास की सराहना की। अखबार वितरकों ने भी कहा कि कोरोना महामारी में पहली बार किसी ने उनके बीच पहुंचकर इस तरह का कार्यक्रम किया है। इस मौके पर जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि अखबार वितरण का काम आसान नहीं है। जब हम सब सुबह उठते हैं तो हमारे घर के आंगन, बालकॉनी में हमें अखबार मिलता है। ऐसा कार्य करने वाले कर्मयोगियों को कोरोना महामारी में बचाव के लिए सेनिटाइजर व मास्क वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह जारी है। इसी सेवा सप्ताह का हिस्सा यह कार्यक्रम रहा।

नवीन गोयल ने कहा कि भारत देश आज मजबूत हाथों में है। पूर्व में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सूची में अब किसानों के हित में 3 अध्यादेश भी जुड़ गए हैं। देश के किसानों की अपनी फसल बेचने की बाध्यता से अब छुटकारा मिल जाएगा। पूंजीपतियों के हाथों में नहीं बल्कि अब किसान अपनी फसल को सीधे कहीं पर भी बेच सकेगा। बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और कंपनियां सीधे किसानों से उनकी फसल खरीदेंगी, जिससे कि किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शिता सोच का ही यह परिणाम है कि आज हरियाणा भी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीन अग्रवाल, कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल, सदर बाजार से व्यापारी एवं समाजसेवी मनीष जैन, समाजसेवी अजय शर्मा, युवा भाजपा नेता गगन गोयल, गौरव गुप्ता, सेक्टर-10 से नितेश अग्रवाल, सेक्टर-46 से केपी गर्ग समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...