सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसानों को जख्म देकर क्यों कुरेद रही सरकार - वशिष्ट कुमार गोयल

किसानों को जख्म देकर क्यों कुरेद रही सरकार - वशिष्ट कुमार गोयल


 



  • किसान भाइयों लाठी खाई है तो अब सबूत दो, यह सबूत हम नहीं सरकार के मंत्री मांग रहे



लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
गुड़गांव।हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ट कुमार गोयल ने सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की निंदा करते हुए कहा कि आखिर हरियाणा में दो पार्टियों वाली सरकार साबित क्या करना चाहती है। कोरोना महामारी में पहले से ही युवा बेरोजगारी के दलदल में फंसता जा रहा है। व्यापारी कर्ज में डूबता जा रहा है। किसानों ने अपने हक की आवाज उठानी चाही तो अब उन पर लाठीचार्ज कराना बहुत ही निंदनीय कार्य है।
मामले में वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने अपने बयानों में कहा है कि अगर लाठीचार्ज हुआ है तो उसके सबूत दो अनिल विज के बयानों के मुताबिक लाठीचार्ज हुआ ही नहीं और ना ही किसी को चोटे आई है। हरियाणा सरकार के गृह मंत्री के इस बयान से साफ है कि सरकार लाठीचार्ज के सबूत मिलने के बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई करेगी। सरकार के इस बयान से यह साफ है कि उक्त सरकार किसानों के प्रति कितनी संवेदनशील और कितना चिंतित है।
 वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि बीते एक साल के दौरान मौजूदा सरकार द्वारा प्रदेश को बनाने के लिए पेश की जा रही नीतियां जन विरोधी नीतियों दिखाई पड़ रही हैं। जिससे मौजूदा सरकार जनता का विश्वास खोने लगी है। वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि आज हमारा प्रदेश किसानों पर सबसे ज्यादा निर्भर करता है किसानों की बदौलत ही हरियाणा को एक अलग पहचान मिली है। बावजूद इसके सरकार ने किसानों पर लाठी चलाकर एक ऐसी जंग छेड़ दी है कि आने वाले समय में सरकार को इसका काफी नुकसान उठाना होगा। वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि युवा और व्यापारी पहले से ही मौजूदा स्थिति से परेशान है। बेरोजगार युवा सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्ति भी कर रहे हैं व्यापारी बाजार बंद होने के कारण कर्ज की दलदल फंस चुके हैं। ऐसे हालात में सरकार को जख्म पर मरहम लगाने की बजाय जख्म पर घाव पहुंचाने वाला कृत्य नहीं करना चाहिए। वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि नव जन चेतना मंच हर समय समाज सेवा के प्रति अग्रसर रहा है।जब भी किसी भी वर्ग के साथ अन्याय हुआ है हमारा मंच उसके साथ हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहा है। आज हमारा मंच युवाओं को रोजगार व्यापारियों को व्यापार दिलाने की लड़ाई पहले से ही लड़ रहा है।



अब किसानों के साथ जो हुआ है हमारा मंच किसानों के साथ पहले भी रहा है। आज भी है हम किसानों की सभी मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए सरकार से मांग करते हैं कि मौजूदा सरकार किसानों की समस्याओं को जल्द दूर करते हुए किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर माफी मांगे और किसानों की सभी मांगे पूरी करें नहीं तो  किसानों ने अगर सरकार के विरोध में युद्ध छेड़ दिया तो आने वाले समय में मौजूदा सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...