सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नशे की गिरफ्त से आजाद कराने की हैं यह सर्जिकल स्ट्राइक 

नशे की गिरफ्त से आजाद कराने की हैं यह सर्जिकल स्ट्राइक 



सोशल काका 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


मुंबई: अब तक मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के सहारे पुलवामा से दुबारा पार्लिआमेंट तक पहुंचने का रास्ता बना चुकी हैं और नशे की गिरफ्त में फंसे पंजाब व् हिमाचल से अलग सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की दांव पेंच को समझते समझते मामला मुंबई पुलिस से बाहर निकलकर आज सीबीआई के रास्ते एनसीबी तक आ चुका हैं।  और इस मामले में अब सबसे बड़ी कवायद या कहे तो सर्जिकल स्ट्राइक बॉलीवुड में पल रहे नशे के व्यापार और आतंक पर हुई हैं।


 


सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल सबसे बड़ा बन गया है. एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स हैं जिन पर या तो ड्रग्स लेने का या फिर ऐसी पार्टियों में शामिल होने का आरोप है. अब खबर आ रही है कि एनसीबी बुधवार को कई फिल्म-टीवी एक्टर्स को समन भेजने वाली हैं. इसी कड़ी में टीवी एक्टर अविगेल और सनम एनसीबी दफ्तर पहुंच चुके हैं. दोनों ने नच बलिए रियलिटी शो में हिस्सा लिया था. अब ड्रग्स विवाद में भी दोनों का नाम सामने आया हैं.


 


अविगेल-सनम के घर एनसीबी की रेड



बताया जा रहा है कि एनसीबी को दोनों अविगेल और सनम के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले थे. सुबह के समय एनसीबी की एक टीम ने दोनों कलाकारों के घर रेड की थी. कई घंटो चली उस रेड में एनसीबी के हाथ क्या सबूत मिले हैं, ये सामने नहीं आया है. लेकिन दोनों का एनसीबी दफ्तर पहुंचना दिखाता है कि उन से कई तरह के सवाल-जवाब किए जाएंगे.


 


कई सितारों से होगी पूछताछ


जब से सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आया है, बॉलीवुड की मुसीबत काफी बढ़ गई है. हाल ही में श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, दिया मिर्जा, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं. श्रद्धा और दीपिका पादुकोण के खिलाफ तो एनसीबी को कई पुख्ता सबूत भी मिले हैं. ऐसे में एनसीबी अब अपनी जांच को सिर्फ सुशांत तक सीमित नहीं रखना चाहती है. एक केस के बहाने अब सालों से फल-फूल रहे उस ड्रग्स सिंडिकेट को खत्म करने की तैयारी है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि कई बॉलीवुड हस्तियां इसमें शामिल हैं.



एनसीबी की अभी तक की जांच की बात करें तो जया साहा के जरिए श्रद्धा कपूर के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं. पहले तो सिर्फ जया और श्रद्धा की एक वाट्स ऐप चैट सामने आई थी, अब एनसीबी के सामने जया ने भी कबूला है कि उन्होंने श्रद्धा के लिए CBD OIL मंगवाया था. फॉर्म हाउस के बोटमैन ने भी श्रद्धा के खिलाफ अपना बयान दर्ज करवाया हैं.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...