सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंसान हेतु कानून, कानून हेतु इंसान नहीं: आचार्य प्रमोद चौबे 


  • बंदी की सफलता में व्यवसायियों की सहमति

  • पुनर्वास के समर्थन में आंदोलन

  • कोरोना19 का सभी रखें ख्याल



 


नित्यानंद
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया।
ओबरा,सोनभद्र।रात्रि कालीन नियमित चलने वाली गल्ला मंडी की सभा में व्यापारियों ने 17 अक्टूबर की सीमित बंदी को सफल बनाने पर सर्व सम्म्मति बनी। सभा में ओबरा बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक आचार्य प्रमोद चौबे ने कहा कि स्वत: बंदी की सफलता के लिए व्यापारियों ने सहमति दी है। 
संयोजक ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व में बनी सहमति के विपरीत व्यक्तिगत कारणों से सैकड़ों दुकानों को जमीदोंज कर दिया गया, जिससे आए दबाव में अब छह व्यापारियों ने दम तोड़ दिया है। इंसान के लिए कानून है। कानून के लिए इंसान नहीं है। इसकी अनदेखी अमानवीयता को दर्शाती है। गम में पड़े व्यापारियों को उजाड़ने की कोशिश असंवेदनशीलता का परिचय दे रही है। उजाड़ने के पीछे व्यक्तिगत मुद्दे से व्यापारी व अधिकारी सहमें हैं। अभी भी कुछ लोग ने कानून को ढाल बनाकर सामाजिक तानाबाना को बिखरने की कोशिश कर रहे हैं। गुप्तचर एजेंसियां इसे गम्भीरता से लेते हुए संदिग्ध लोगों को चिह्नित करें। सभा में भोला कनौजिया, रवींद्र गर्ग,मनोज सिंह, लालबाबू सोनकर, मुस्लिम अंसारी, रामबाबू केसरी, कौसर अली, दिलीप सिंह, गिरीश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। 



हुकूमत की साख को बट्टा
अनाउंसमेंट के विपरीत करीब दो दर्जन दुकानें तोड़कर स्थिति को और विकट बना दिया गया है। जिससे यूपी की हुकूमत की साख को कुछ लोगों ने बट्टा लगाया दिया है। 

आवंटित कराने का प्रयास करेगी बीजेपी 
सभा स्थलपर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता ने व्यापारियों के दुःख-दर्द को सुना। भरोसा दिया कि जिले के प्रभारी मंत्री व सीजीएम ओबरा से मिलकर दुकानदारों को जमीन दिलाने पूरा प्रयास करेंगे। 

दुकानदारों को करें पुनर्स्थापित 
सभा में उजाड़ने के दंश से छटपटा रहे मौजूद सभी व्यापारियों ने तोड़ी गई दुकानों के स्थान पर दुकानों के पुनर्स्थापना की सर्व सम्मति से मांग की, ताकि ओबरा बाजार को बचाया जा सके। 

शोक सभा में मौन
उजड़ने से भयाक्रांत अब पांच व्यापारियों की मौत हृदय गति रुकने से हो चुकी है। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें ईश्वर के चरणों में स्थान मिले। इसके लिए प्रार्थना की गई। बता दें कि प्रभावित क्षेत्र में बुधवार की प्रातः एक और व्यापारी का निधन हो गया। 


जिम्मेदारों की पहल संतोषप्रद नहीं 
एक के बाद एक मौत व्यापारियों की होती जा रही है पर प्रशासन पीड़ितों से सम्पर्क नहीं कर रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...