नहीं रहे औरैया वाले मुलायम सिंह यादव ,पूर्व एमएलसी व थे समाजवादी दिग्गज नेता
- पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी
- औरैया भाग्यनगर से दो बार रह चुके थे ब्लॉक प्रमुख
- तीन बार के एमएलसी थे मुलायम सिंह यादव
व्योमेन्द्र सिंह
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य व इससे पूर्व दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव का शनिवार रात 9 बजे निधन हो गया। 92 वर्षीय मुलायम ने पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में अंतिम सांस ली।
विवार को अंतिम दर्शन के लिए गांव में तांता लग गया।मूल रूप से कस्बा ककोर के पास स्थित कढोरे का पुरवा गांव के रहने वाले मुलायम सिंह यादव पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद नजदीकी रहे हैं। उनके निधन की खबर पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। र
सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय यादव,पूर्व विधायक प्रदीप यादव, इंद्रपाल सिंह पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व प्राचार्य डाॅ. अजब सिंह यादव,वैकुंठ यादव आदि ने गांव पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उनके पौत्र गौरव यादव ने बताया कि हाल ही में वह अपना इलाज करवाकर कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल से घर लौटे थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें