सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं देश दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गयी जयंती

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं देश दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गयी जयंती


 



सन्तोष दयाल 
लोकल न्यूज़ आफ इंडिया 


सोनभद्र।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद म्योरपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा म्योरपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह जी की मौजूदगी पर रंगोली  बनाकर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया जिसमें  थाना अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया क  विद्यार्थी परिषद राष्ट्र संगठन है वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के म्योरपुर नगर के कार्यकर्ताओं ने म्योरपुर नगर के बिड़ला विद्या इंटर कॉलेज म्योरपुर में संगोष्ठी का कार्यक्रम किया गया ।



2  अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित किए बिड़ला विद्या इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा  ने महात्मा गांधी के अहिंसा वादी विचारधाराओं एवं उनके द्वारा लघु - कुटिर उद्योगों द्वारा आत्मनिर्भर बनने व अन्त्योदय व स्वच्छता अभियान इत्यादि पर विस्तारित रूप से चर्चा की तथा  वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र नाथ पाठक ने बताया कि जो अपने लिए  जीता है उसका मरण होता है पर जो दूसरों के जीता है उसका स्मरण होता है वो सदा अमर हो जाता है उन्होंने कहा कि गान्धी जी राष्ट्रहित के लिए तमाम आन्दोलन व मानव जाति के लिए सत्य अहिंसा जैसे रास्ते पर चलने को सदैव प्रेरित करते रहे तथा  लाल बहादुर शास्त्री किसानों के मसीहा थे ।



उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया तथा जवानों व किसानों के हित के लिए सदैव कार्य करते रहे इस अवसर पी०एस० मिश्रा, विनय सिंह, अखिलेश सिंह, सुबलाल, सन्तोष, हृदय नारायण व अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे । महात्मा गांधी जयन्ती   पर म्योरपुर सीएचएस में मरीजों को फल वितरण विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता द्वारा किया गया इस मौके पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीएचएस डॉक्टर व कर्मचारियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया इस मौके पर राष्ट्रीय कला मंच के प्रदेश संयोजक नीरज अग्रहरि ने बताया कि आज का दिन बहुत बड़ा दिन है जिसे आज हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय दिवस के रूप में आज यह कार्यक्रम करा रहे हैं वही महात्मा गांधी जी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी सदैव सत्य के मार्ग में चलते थे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री जीत खरवार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा यह कार्यक्रम जो कराया जा रहा है बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र के पूर्व जिला सह संयोजक विनीत कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे भारत देश में चलाया जा रहा है और हर नगर इकाई में संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है म्योरपुर मोहर लाल ने बताया कि यह संगठन राष्ट्रवादी संगठन है ।



राष्ट्रीय विचारधारा से को प्रेरित करता है राष्ट्र हित की बात करती है यह एकमात्र छात्र संगठन है जो राष्ट्र हित की बात करें करती है वही नगर मंत्री मिथिलेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम आज तीन स्थानों पर प्रमुख रूप से किया गया जा रहा है प्रथम में थाने में कार्यक्रम थाना अध्यक्ष जी की मौजूदगी में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया माही बिड़ला विद्या इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया  डाक्टर राजन सिंह पटेल ने  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को हृदय से आभार व्यक्त किया कि वह हमारे सीएचएस में आए और मरीजों को फल वितरण किए भाजपा नेता गणेश जसवाल ने परिषद के कार्यकर्ताओं को सराहा किया परिषद का कार्यक्रम दक्षिणांचल क्षेत्रों में किया जा रहा है जो कि लगातार मेहनत करके राष्ट्रवाद की अलख जगा रहे हैं इस मौके पर इससे  जिला संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव जिला छात्रा जिला पंचायत सदस्य मानसिंह, सुधीर प्रसाद प्रिया कौर तहसील सह संयोजक अमित सिंह नगर सह मंत्री रणजीत कुमार नगर सह मंत्री राज मौर्या नगर संयोजक हिमांशु तिवारी अंकित अग्रहरि आकाश मौर्या होरी लाल पासवान अमित रावत डॉक्टर स्टाफ व शिक्षक मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।