सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छठ व्रती महिलाओं ने दिल्ली भाजपा महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री केजरीवाल की सद्बुद्धि के लिए आईटीओ घाट पर की पूजा

छठ व्रती महिलाओं ने दिल्ली भाजपा महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री केजरीवाल की सद्बुद्धि के लिए आईटीओ घाट पर की पूजा



सोशल काका 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा छठ महापर्व पर प्रतिबंध लगाने के कारण पूर्वांचल वासियों और छठ व्रतियों में रोष है। आज दिल्ली भाजपा महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में छठ व्रती महिलाओं ने आईटीओ पर बने छठ घाट पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सद्बुद्धि के लिए सूर्य देव को जल अर्पित कर अराधना की। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने भी केजरीवाल सरकार को जमकर लताड़ लगाई। 



प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्वांचलवासियों की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महापर्व छठ पर प्रतिबंध लगाकर जो पाप किया है उसकी सजा छठी मैया उन्हें जरूर देंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पूर्वांचलवासियों को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं, और छठ महापर्व पर प्रतिबंध लगाकर उन्होंने पूर्वांचलवासियों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, यह माफी योग्य भी नहीं है। हमारी यही प्रार्थना है कि छठी मैया और भगवान सूर्य मुख्यमंत्री केजरीवाल को सद्बुद्धि दें ताकि वह अपने स्वार्थ हित में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात न करें। 



प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि फेल केजरीवाल अपनी नाकामी छुपाने के लिए कभी पटाखों पर बैन लगाते है तो कभी छठ मैया की पूजा पर, कभी दुकानों पर ताला लगवाने की धमकी देते हैं तो कभी लोगों को हाउस अरेस्ट करने की। अगर सरकार चलानी नहीं आती तो सत्ता में क्यों बैठे हैं केजरीवाल, अगर कोई एक भी मंत्रालय संभालना नहीं आता तो मुख्यमंत्री क्यों बने बैठे हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना को गंदा नाला बनाने वाले केजरीवाल, हमारे फेफड़ों में बीमारी भरने वाले केजरीवाल क्योंकि इन्होंने ही चुनाव से पहले हमसे स्वच्छ जल, हवा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा किया था और 6 सालो में करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का बजट कहा पर खर्च किया उसका हिसाब भी आम आदमीं पार्टी के नेताओं को देना होगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।