सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कृष्णानगर में  आज सजेगा जनमंच, बैजनाथ की 11 पंचायतें होंगी शामिल

कृष्णानगर में  आज सजेगा जनमंच, बैजनाथ की 11 पंचायतें होंगी शामिल



गौरव सूद


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया
धर्मशाला। बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के अतंर्गत आज रविवार को  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कृष्णानगर के प्रांगण में जनमंच का आयोजन किया जायेगा। जिसमें वन मंत्री, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने राकेश पठानिया जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उनके साथ स्थानीय विधायक मुल्ख राज प्रेमी भी मौजूद रहेंगे।  जनमंच सरकार के महत्वकांशी कार्यक्रम है और इसमें लोगों द्वारा प्रेषित समस्याओं का निर्वारण प्राथमिकता पर किया जायेगा। इस जनमंच में बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र की 11 पंचायतों का चयन किया गया है। जिसमें सकड़ी, वही, गदियाड़ा, महालपट्ट, कुंसल, बण्डियां, कुदैल, महाकाल, चौबीन, सुनपूर व धानग को शामिल किया गया है।   उधर,  बैजनाथ की एसडीएम छवि नांटा ने बताया कि इस जनमंच में पूर्व की तरह जनमंच में सभी अपने विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगाने के साथ-साथ अपनी उपस्थिती को सुनिश्चित बनायेंगे।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनमंच में लोगों के कोविड टेस्ट भी ले जाएंगे। इसके अलावा जनमंच के आयोजन में कोविड़-19 में सरकार द्वारा निर्धारित सभी एसओपी की अनुपालन की जायेगी।


 


गूंज सकता है पेयजल समस्या का मुद्दा 
कृष्ण नगर में होने वाले जनमंच में नीचे इलाके के गांवों में पिछले काफी समय से चली आ रही पेयजल समस्या का मुद्दा इस जनमंच में गूंज  सकता है । आपको बताते चलें कि निचले इलाकों व उपरोक्त कई गांवों  में पानी की किल्लत के चलते हैं कई किसान परिवारों ने खेती बाड़ी का काम छोड़ दिया है जबकि कई गांव पेयजल समस्या से पिछले काफी समय से परेशान हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...