सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वदेशी अपना देश को आत्मनिर्भर बनाएं: नवीन गोयल

स्वदेशी अपना देश को आत्मनिर्भर बनाएं: नवीन गोयल


अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने को लोकल को अपनाना जरूरी
आम जनता को सरकार का सहयोग देने की अपील



ऋतू सैनी 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि त्योहारी सीजन है। हर घर में सजावट से लेकर अन्य वस्तुओं की खरीदारी हो रही है। ऐसे में हमें यह ध्यान रखना है कि हम स्वदेशी सामान की खरीदारी अधिक से अधिक करके अपने देश को मजबूती दें। स्वदेशी अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाएं। सरकार भी स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। स्वदेशी को सिर्फ त्योहारी रीत ना बनाकर हम अपने दैनिक जीवन का इसे हिस्सा बनाएं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की जनता से लोकल फॉर वोकल का संदेश दे रहे हैं।
नवीन गोयल ने कहा कि आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संदेश दिया है कि लोकल के लिए वोकल बनें। हर कोई लोकल वस्तुओं को अपनाकर दीवाली मनाए। फिर पूरी अर्थव्यवस्था में नई चेतना आ जाएगी। प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि लोकल के लिए वोकल बनने का अर्थ सिर्फ दीये खरीदना नहीं है। नवीन गोयल के मुताबिक इस बार दीवाली पर ज्यादातर सामान भारत में निर्मित है और लोग इसे खरीद रहे हैं। हमें आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए यह जरूरी है कि हम भारत में बनी वस्तुओं का दैनिक जीवन में उपयोग करें। इस दीवाली हमें रोशनी के लिए मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करें, ताकि मिट्टी के बर्तन बनाने वालों के काम को भी गति मिल सके। हमारे इस प्रयास से उनके घरों में भी दीवाली रोशन होगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने के साथ हमें हरियाली की तरफ भी ध्यान देना होगा।



दीवाली पर विशेषकर एनसीआर में पटाखे चलाने पर लगाए गए बैन को सही ठहराते हुए इसे जनहित में बताया है। उन्होंने कहा कि पटाखों के धुएं में खुशियां तलाशने की बजाए हमें दीवाली पर्व पर सिर्फ और सिर्फ मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स एक-दूसरे को भेंट करने चाहिए। वह भी कोविड19 के नियमों का पालन करते हुए। ऐसे त्योहार मनाएं कि हमारी संस्कृति भी जिंदा रहे और हमारा जीवन भी खतरे में ना पड़े। पटाखों से पर्यावरण प्रदूषित होने का मतलब यही है कि हम अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रदूषण के मामले में गुरुग्राम की विश्व स्तर पर रैकिंग होती है। इसलिए हमें अपने गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा को प्रदूषण से बचाना है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...