सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विद्यर्थी अपनी क्षमताओं में विकास कर पा सकते हैं अच्छी नौकरी

संस्कृति विवि वेबिनार::विद्यार्थी  अपनी क्षमताओं में विकास कर पा सकते हैं अच्छी नौकरी



संस्कृति विवि की वेबिनार को संबोधित करते डा. राकेश कुमार।


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट बच्चू सिंह 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


मथुरा। वर्तमान चुनौतीपूर्ण दौर में विद्यार्थियों की सफलता के लिए उन्हें क्या कदम उठाने चाहिए, जैसे ज्वलंत मुद्दे को लेकर संस्कृति विश्वविद्यालय लगातार देशभर के चुने हुए विशेषज्ञों से विद्यार्थियों को रूबरू करा रहा है। इसी क्रम में, ‘द फर्स्ट स्टेप टुवार्डस सक्सेस’ (सफलता की दिशा में पहला कदम) विषयक एक उपयोगी वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्य वक्ता थे दिल्ली विश्वविद्यालय एसोसिएट प्रोफेसर डा.राकेश कुमार।


विद्यार्थियों की क्षमता विकास के उद्देश्य से आयोजित की गई इस वेबिनार में मुख्य वक्ता डा. राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि वे किस प्रकार से वर्तमान चुनौती भरे माहौल में अपने को बेहतर बनाकर कंपनियों में रोजगार पाने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी में किसी नौकरी के लिए आवेदन करने से ही आपकी क्षमताओं और योग्यताओं का आकलन शुरू हो जाता है। इसलिए जब भी किसी कंपनी में अपना रिज्यूमे दें, तो वह रिज्यूमे बहुत सोच-समझकर तैयार करें। उन्होंने बताया कि एक अच्छा रिज्यूमे कैसा होता है। उन्होंने कहा कि कभी भी रिज्यूमे बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जो पहली बार किसी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका एक पेज का रिज्यूमे पर्याप्त है। इस रिज्यूमे में एक ऐसा पासपोर्ट साइज फोटो जिसमें चेहरा स्पष्ट हो न की विभिन्न आदाओं या बहुत ज्यादा फैशनेबल वस्त्रों के साथ खिंचाया गया फोटो, लगाना चाहिए। जन्म तिथि भले ही न लिखी हो, पिता का नाम होना चाहिए। ऐकेडमिक रिकार्ड का विविरण नए से पुराने के क्रम में होना चाहिए। ऐसी ही अनेक उपयोगी जानकारी उन्होंने विद्यार्थियों को रिज्यूमे के संदर्भ में दीं।


डा. राकेश ने विद्यार्थियों को बताया कि साक्षात्कार के समय वे कैसा बर्ताव करें, सवाल को समझने के लिए उसे गंभीरता से सुनें, जितना सवाल का उत्तर बनता उतना ही दें। इसके अलावा उन्होंने ग्रुप डिस्कशन के बारे में भी विद्यार्थियों को बारीक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रुप डिस्कशन के दौरान अपनी बात कहने के साथ दूसरों की बात सुनने की भी योग्यता होनी चाहिए। अपनी बात कहने का तरीका बहुत प्रभावशाली और सौम्य होना चाहिए। डा. राकेश ने विद्यार्थियों को सफलता के अनेक गुरुमंत्र बताए और कहा कि आप ऐसे विवि में पढ़ रहे हैं जिसकी सोच ग्लोबल है, वह आपको अतंर्ऱाष्ट्रीय स्तर पर खड़ा करना चाहता है। संस्कृति स्कूल आफ इंजीनियरिंग के डीन सुरेश कासवान के धन्यवाद ज्ञापन के साथ वेबिनार संपन्न हुई। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...