सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश में 1,71,198 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों का हुआ कोविड टीकाकरण

  • पांच फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कस को लगेगी वैक्‍सीन
  • प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्‍या में तेजी से आई गिरावट



मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यानाथ के दिशा निर्देशानुसार कोविड टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगवाते प्रदीप राय 

राम शंकर अग्रहरि 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

लखनऊ। प्रदेश में कोविड पर लगाम लगाने में योगी सरकार की नीतियां कारगर साबित हुई हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यानाथ के दिशा निर्देशानुसार कोविड टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश में गुरुवार को 1,71,198  स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में अब तक 2 लाख 95 हजार वैक्‍सीनेशन किए जा चुके हैं। चार फरवरी तक लगभग हेल्‍थ वर्कस को टीकाकरण पूरा करने के बाद पांच फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कस के टीकाकरण अभियान की शुरूआत की जाएगी। मार्च 22 व 23 तक हेल्‍थ वर्कस व फ्रंट लाइन वर्कस का वैक्‍सीनेशन शुरू किया जाएगा।

          वृहद टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक 2,311 सेंशन चलाए गए। प्रदेश में कोरोना वायरस को मात देने वाली योगी सरकार ने न सिर्फ सर्वाधिक स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों का टीकाकरण कर दूसरे राज्‍यों के समक्ष नजीर पेश की है बल्कि कोरोना काल में सबसे ज्‍यादा जांच करने वाले उत्‍तर प्रदेश में कांटेक्‍ट ट्रेसिंग और ‘सर्विलांस’ के जरिए कोरोना वायरस की चेन को तोड़ वायरस पर काबू पाने में अदभुत सफलता हासिल की है। यह भी एक रिकॉर्ड है कि 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में सर्विलांस टीमें 18 करोड़ आबादी तक पहुंच चुकी हैं।

एक्टिव केसों की संख्‍या में तेजी से हुई गिरावट

पिछले 24 घंटों में जहां प्रदेश में केवल 226  नए मामले सामने आए तो वहीं 521 कोविड मरीज स्‍वस्‍थ्‍य होकर डिस्‍चार्ज हुए। प्रदेश में अब छह हजार से कम एक्टिव केस हैं। प्रदेश में रोजाना डेढ़ लाख से ज्‍यादा निशुल्‍क कोविड टेस्‍ट किए जा रहे हैं। इस तरह पौने तीन करोड़ से अधिक कोविड टेस्‍ट का आकड़ा पार करते हुए देश में सर्वाधिक जांच करने वाला प्रदेश यूपी बन गया है। बता दें कि टीकाकरण अभियान के तहत सबसे ज्‍यादा टीकाकरण  उत्‍तर प्रदेश में किए गए हैं। प्रदेश में ग्रुप टेस्टिंग, कोल्‍ड चेन, हेल्‍पडेस्‍क, कांटेक्‍ट ट्रेसिंग, टीकाकरण के जरिए कोरोना को मात दी जा रही है।


पांच फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कस को लगेगी वैक्‍सीन

प्रदेश में पांच फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कस को कोविड टीकाकरण किया जाएगा। जिसके तहत पुलिसकर्मी, सेना के जवानों, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, सफाई कर्मचारी, रेवन्‍यू डिपार्टमेंट को टीका लगाया जाएगा। 25 मार्च के बाद 50 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।