सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीईजीआर ने शैलजा देवी को श्रेष्ठ आध्यात्मिक गुरू के अवार्ड से नवाजा

 



गणेश वैद

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार । श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की निर्माण व्यवस्था महामंत्री सहयोगिनी शैलजा देवी जो कि देश-विदेश में योग, ध्यान तथा सनातन धर्म के प्रचार में अनवरत मशगूल रहती है, को प्रसिद्व शैक्षणिक विकास एवं संशोधन केन्द्र सीईजीआर की ओर से श्रेष्ठ अध्यात्मिक गुरू अर्वाड से नवाजा गया है। सहज योगिनी शैजला देवी को यह गौरवशाली पुरूस्कार उनके शैक्षणिक और मानवीय विकास तथा संशोधन के क्षेत्र में किये गये अद्वितीय कार्यांे के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरूस्कार बेवीनाॅर के जरिये प्रदान किया गया। पुरूस्कार देने वाली प्रसिद्व संस्था सीईजीआर नेशनल काउसिल है जिनमें भारती के सैकड़ों शिक्षण शास्त्री, उद्योग गृह, 50 चांसलर व उपचांसलर शामिल हैं। सहज योगिनी शैलजा देवी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के अलावा देश-विदेश में योग, ध्यान कराती हैं। उनका यह शिविर काफी प्रसिद्व है। उनके द्वारा लगातार धर्म के सथ सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती रही हंै। हरिद्वार में जारी कुम्भ मेला 2021 में भी उन्होंने कई सामाजिक दायित्वों के तहत कार्यों को पूर्ण कराया। विश्वव्यापी महामारी के इस दौर में भी उन्होंने लगातार जरूरतमंदों को यथासंभव सहयोग कर रही हैं। उनके अनेक सेवा कार्यों में जूना गढ़ गुजरात में निःशुल्क तबीजी इलाज और औषध तथा भोजन की व्यवस्था भी शामिल है। उनके ऋषिकेश स्थित आश्रम में हर महीने जरूरतमंदांे को राशनकिट दी जाती है। कुम्भ मेले में उन्होंने साधु-संतों के लिए साउथ ईन्डीयन, पंजाबी, चाईनीज भोजन देने की सेवा भी बड़े पैमाने पर करके विक्रम निर्माण किया है। बताते चलंे कि सहजयोगिनी शैलजा देवी गिरनार साधना आश्रम जूनागढ़ की महामंत्री भी हैं। सहजयोगिनी शैलजा देवी को 2021 का श्रेष्ठ आध्यात्मिक गुरू अर्वाड देने पर जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि, सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज के साथ कई श्रीमहंतांे ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...