सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों की सहायतार्थ लगा रक्तदान शिविर

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुरूग्राम।वर्तमान में थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चों का सहयोग महामारी और टीकाकरण ने रक्तदाताओं की कमी पैदा कर दी है। इसने नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता वाले बच्चों के जीवन को जोखिम में ड़ाल दिया है।


इसी सकारात्मक पहल पर महावीर इंटरनेशनल शहर केन्द्र, महावीर इंटरनेशनल उमंग वीरा केन्द्र, जीतो गुरूग्राम के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय श्री श्वेतांबर जैन स्थानक, भगवान महावीर मार्ग, न्यू रेलवे रोड़ पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।



इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल की अंतराष्टीय उपाध्यक्षा हेमा जैन ने बताया कि इस आयोजन ने संगठन की रीजनल टीम, जोनल टीम और संगठन के वीर और वीरा सदस्यों की सहभागिता रहीं। उन्होंने बताया कि आयोजन में हमें 60 व्यक्तियों के तरल वात्सल्य का सहयोग मिला। इस आयोजन में रोटरी इंटरनेशनल ब्लड़ बैंक, गुरूग्राम की टीम ने ब्लड एकत्रित कर अपना सहयोग प्रदान किया।



महावीर इंटरनेशनल नार्थ जोन-1 की सचिव वीरा सरोज सालगिया ने कहा कि इस आयोजन में सभी रक्तदाताओं को विश्व पर्यावरण दिवस के प्रतीक स्वरूप एक पेड़ व एक सैनेटाईजर उपहार स्वरूप दिए गए।
जीतो के अध्यक्ष रमन जैन व महासचिव संजय जैन ने बताया कि रक्त किसी फैक्ट्री में नही बनाया जा सकता। हमारे एक युनिट रक्त दान करने से तीन नये लोगों को जीवनदान मिलता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करना चाहिए।



एस.एस. जैन सभा के अध्यक्ष प्रेमचन्द जैन ने रक्तदान शिविर में पधारे सभी संस्थाओं का इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।




इस अवसर पर रीजन-1 से वीर संजय जैन वीर नवीन जैन, शहर केन्द्र के अध्यक्ष वीर अशोक जैन, सचिव वीर संदीप जैन, जीतो से रमन जैन, संजय जैन मुकेश जैन, आदित्य दुग्गड़, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष नरेश जैन, सेक्टर-14 जैन समाज के अध्यक्ष रविन्द्र जैन, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नवीन गुप्ता, श्वेतांबर जैन समाज के समन्वयक राजकुमार सालगिया, उमग वीरा गुरूग्राम से मीना जैन, वीरा अंजली जैन, एस,एस. जैन स्थानक से ऋषभ जैन, अनिल जैन, नवीन जैन इत्यादि गणमान्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...