सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की छापेमारी में पकड़े गए देहव्यापार में संलिप्त जोड़ा



  • शौचालय में चल रहा था धंधा
  • मौके से संचालक फरार

गणेश वैद 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार/रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल (रुड़की)।उस समय आश्चर्यचकित रह गई, जब एक शौचालय पर छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में महिला और पुरुष को रंगे हाथ पकड़ा। जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था,एक जोड़े को मौके से पकड़ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस के हवाले कर दिया है । छापेमारी के बीच शौचालय संचालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि कलियर में दरगाह की ओर से शौचालय का निर्माण किया गया है, पहले यह शौचालय ठेके पर संचालित किया जा रहा था ।लेकिन पिछले 1 मई से कोविड 19 के चलते दरगाह के गेट व बाजार सभी बन्द कर दिया गया था।परंतु दरगाह प्रबंधक मो0 हारून ने सभी शौचालय आदि बन्द दिखाकर अवैध कमाई के लिए अपने चहेते रिस्तेदारो की मार्फ़त कोविड गाइडलाइन का उलंघन कर अवैध देह व्यापार चलाने के लिये नवाब बाजार स्थित शौचालय व उसमें बने पांच कमरे दे रखे थे।

जिसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल को लगातार प्राप्त हो रही थी।सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उक्त शौचालय पर छापा मारा तो उसमें देह व्यापार का मामला सामने आया क्योंकि एक महिला व पुरुष संदिगध परिस्थितियों में मौके पर कमरे में पाये गये ओर प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि कुछ ही देर पूर्व दो जोड़े निकल चुके थे।प्रबंधक की मिली भगत से ठेका समाप्ति के बाद अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है।

वहीं रूड़की ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट को सूचना मिली कि शौचालय परिसर में बनाये गए कमरे में देह व्यापार हो रहा है सूचना पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने मौके पर छापेमारी की तो शौचालय के अंदर बने कक्ष में आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला और पुरुष को पकड़ा।

छापेमारी के दौरान शौचालय को अवैध रूप से संचालित करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया।वहीं जेएम ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाकर महिला और पुरुष को पुलिस के सपुर्द्ध कर दिया। ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल का कहना है कि शिकायत मिली थी कि शौचालय में गलत कार्य किया जा रहा है छापेमारी के दौरान महिला पुरुष को पकड़ा है जल्द ही संचालन कर्ता को भी पकड़ा जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।